8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में दो दिन बाद फिर शुरू होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, कई जिलों में होगी बारिश

- आगामी एक दो मार्च को फिर से विक्षोभ की आवाजाही शुरू होने पर छिटपुट बारिश का दौर होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

MOHIT SHARMA

•

Updated: 24 Feb 2024, 11:49 AM IST

weather_update.jpg

जयपुर. माघ पूर्णिमा के साथ ही फाल्गुन मास की शुरुआत हो रही है, लेकिन अब भी सुबह-शाम सर्दी का असर बना हुआ है। सामान्य तौर पर इन दिनों लोग गर्म कपड़ों का उपयोग कम कर देते हैं, लेकिन इस बार प्रदेश में लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का मिजाज बदला है। सुबह शाम में सर्द हवाएं ठिठुरा रही हैं तो दिन में धूप की तपिश से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बाद फिर से एक नया विक्षोभ सक्रिय होने और कई जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई है।

दस जिलों में पारा 10 डिग्री से कम
बीती रात कई जिलों में तापमान में उतार च?ाव जारी रहा। दस जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रेकॉर्ड हुआ। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से सटे अलवर जिले का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। हनुमानग? के संगरिया में 5.2 और जालोर में रात में पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस पर ठहरा रहा। सीकर जिले में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा जबकि जिले के फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर रात का तापमान 8.7 डिग्री रहा। करौली 6.5 और माउंट आबू में रात में पारा 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन में धूप की तपिश, शाम को सर्द हवा
प्रदेश में दिन में धूप की तपिश लगातार ब? रही है लेकिन सूर्यास्त होते ही सर्द हवाएं ठिठुरा रही हैं। बीती रात अजमेर 13.7, भीलवा?ा 8.4, जयपुर 13.3, पिलानी 10.5, कोटा 11.9, चित्तौ? 12, डबोक 8.9, धौलपुर 10.4 डूंगरपुर 12.9, सिरोही 8.2, बा?मेर 12.4, जैसलमेर 11, जोधपुर शहर 13.7, फलोदी 14.8, बीकानेर 13.5, चूरू 11.1 और श्रीगंगानगर 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मार्च में भी मौसम सर्द
मौसम वैज्ञानिकों के आकलन के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में भी मौसम का मिजाज हल्का सर्द रहने वाला है। 26 फरवरी से प्रदेश में नया विक्षोभ सक्रिय होने पर 12 से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश का दौर रहने के आसार हैं। वहीं आगामी एक दो मार्च को फिर से विक्षोभ की आवाजाही शुरू होने पर छिटपुट बारिश का दौर होने की संभावना है।