अशांति यहां से 17,000 किमी दूर फ्रांसीसी संसद में संविधान संशोधन के लिए एक मतदान से शुरू हुई थी, जिसके अनुसार 10 साल पहले न्यू कैलेडोनिया आए बाहरी लोगों को चुनावों में मतदान की अनुमति दी जानी चाहिए। सुधार अभी दोनों सदनों से अनुमोदित होना बाकी है, लेकिन स्वतंत्रता-समर्थक लोगों का का कहना है कि इससे कनक लोगों के वोट कमजोर हो जाएंगे, जो आबादी का लगभग 41 प्रतिशत हिस्सा हैं। दूसरी ओर, सुधार के समर्थकों का कहना है कि 1998 के बाद से मतदाता सूचियों को अद्यतन नहीं किया गया है, जिससे नए निवासी प्रांतीय चुनावों में मतदान करने से वंचित रह जाते हैं।