अमरीका में इस साल राष्ट्रपति चुनाव ( USA Presidential Elections 2024) होने हैं, लेकिन अमरीका के इस चुनावी चक्कर में चीन फंस गया है। दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को काउंटर करने और अमरीका में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने चीन में निर्मित इलेक्ट्रिकल व्हीकल (EV) सहित लिथियम बैटरी, सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स सहित कई धातुओं और उत्पादों पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। बाइडन प्रशासन का कहना है कि अमरीकी बाजारों को चीन (Chinese Protuct) के सस्ते माल से बचाने और अमरीकी ग्रीन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।