24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस्लामाबाद में बड़ा अटैक! फ़ैज़ाबाद और I-8 इलाके में गिरे दो ड्रोन, मचा हड़कंप, कई उड़ानें डायवर्ट

Security Breach: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया है। हमले के बाद सुरक्षा हाई अलर्ट पर है और इस्लामाबाद एयरपोर्ट की कई उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया है।
3 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Mar 13, 2026

Drone - File PIC

Drone - File PIC

 Air Defense System: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad Drone Attack) में सुरक्षा व्यवस्था में एक बहुत बड़ी चूक सामने आई है। राजधानी के बेहद सुरक्षित माने जाने वाले फ़ैज़ाबाद (Faizabad Interchange) और आई-8 (I-8) सेक्टर में दो ड्रोन गिरने से पूरे इलाके में भारी दहशत फैल गई है। इस अचानक हुए ड्रोन हादसे के बाद पाकिस्तानी वायुसेना और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर इस्लामाबाद के हवाई क्षेत्र (Airspace) में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और कई घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रूट डायवर्ट (Pakistan Flights Diverted) करना पड़ा है। प्रमुख पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों से मिलीं शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामाबाद के आसमान में संदिग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (ड्रोन) देखे गए थे। इसके तुरंत बाद पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों या एंटी-ड्रोन सिस्टम ने इन ड्रोन्स को इंटरसेप्ट किया, जिसके बाद इनके मलबे फ़ैज़ाबाद इंटरचेंज और रिहायशी इलाके I-8 (I-8 Sector Islamabad) के पास गिरे। इलाके में हुए जोरदार धमाके की आवाज (Drone Crash Islamabad) से स्थानीय लोग खौफजदा हो गए। पुलिस और सेना ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों इलाकों की सख्त घेराबंदी कर दी है और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कई उड़ानों को अस्थाई रूप से डायवर्ट कर दिया (Pakistan Flights Diverted)

इस घटना का सीधे हवाई यातायात पर असर पड़ा है। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) ने सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाली कई उड़ानों को अस्थाई रूप से लाहौर और पेशावर की तरफ डायवर्ट कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर भारी तनाव चल रहा है। हाल ही में अफगान लड़ाकों (टीटीपी) ने इस्लामाबाद के करीब सैन्य ठिकानों और फ़ैज़ाबाद में जवाबी ड्रोन हमले करने का दावा किया था। ऐसे में फ़ैज़ाबाद जैसे अहम इलाके में, जहां रावलपिंडी और इस्लामाबाद की सीमाएं मिलती हैं, इन ड्रोन्स का पहुंचना पाकिस्तानी सुरक्षा तंत्र के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

पूरे इस्लामाबाद में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी ( Security tightened in Islamabad)

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के इनपुट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सेना या सरकार की तरफ से अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि ये ड्रोन किस गुट के थे। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि आतंकी गुट अब पाकिस्तानी शहरों को निशाना बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और ड्रोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। फिलहाल पूरे इस्लामाबाद में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है और खुफिया एजेंसियां इस बात की गहराई से जांच कर रही हैं कि कहीं शहर में और भी ड्रोन स्लीपर सेल द्वारा ऑपरेट तो नहीं किए जा रहे हैं।

वीआईपी इलाकों तक ड्रोन्स पहुंचना बड़ी नाकामी

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस्लामाबाद के I-8 और फ़ैज़ाबाद जैसे वीआईपी इलाकों तक ड्रोन्स का पहुंचना पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम (विशेषकर रडार सिस्टम) की बड़ी नाकामी दर्शाता है। यह साबित करता है कि अब आधुनिक ड्रोन तकनीक के जरिए राजधानी के दिल तक पहुंच बनाना आसान हो गया है।

फ़ैज़ाबाद इलाके के प्रभावित हिस्सों को पूरी तरह से सील कर दिया

पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने I-8 और फ़ैज़ाबाद इलाके के प्रभावित हिस्सों को पूरी तरह से सील कर दिया है। ड्रोन के मलबे के टुकड़ों को फोरेंसिक और तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनमें किस तरह का नेविगेशन सिस्टम इस्तेमाल किया गया था और इन्हें कहां से ऑपरेट किया जा रहा था।

एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंस गए

हवाई क्षेत्र बंद होने और उड़ानों के डायवर्ट होने से इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। इस घटना ने पाकिस्तानी अवाम में यह खौफ पैदा कर दिया है कि जब देश की राजधानी ही हवाई हमलों से सुरक्षित नहीं है, तो बाकी हिस्सों का क्या होगा। सरकार पर जवाबदेही का भारी कूटनीतिक दबाव है।