
बड़ा रामद्वारा बुड़ीवाड़ा में आज से 4 दिन तक बरसी महोत्सव का आयोजन, बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालु हिस्सा लेने पहुंच रहे
बालोतरा.
बड़ा रामद्वारा बुड़ीवाड़ा में २४ से २७ अगस्त तक चार दिवसीय बरसी महोत्सव आयोजित होगा। इसमें बड़ी संख्या में संत व श्रद्धालु भाग लेंगे।
बड़ा रामद्वारा बुड़ीवाड़ा में बरसी महोत्सव आज से
बड़ा रामद्वारा संत कांशीराम ने बताया कि शुक्रवार को भगतीराम महाराज की बरसी को लेकर जागरण आयोजित होगा। अगले दिन बरसी महोत्सव मनाया जाएगा। रविवार रात सालगराम महाराज की बरसी को लेकर जागरण होगा। सोमवार को बरसी मनाई जाएगी। इसमें असाड़ा रामद्वारा के जुगतीराम, खेड़ापा के गिरधारीराम दास,ज्ञानीदास, मोहनदास आदि भाग लेंगे।
इधर, सोढ़ा शिवसेना प्रदेश सचिव मनोनीत
बालोतरा. शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख के जबरसिंह सोढ़ा को सेना का राजस्थान सचिव मनोनीत करने पर सेना कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शहर में जुलूस निकाला। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
जबरसिंह सोढ़ा को शिवसेना प्रदेश सचिव मनोनीत करने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद डाक बंगले से हनुवंत भवन तक वाहन रैली के रूप में जुलूस निकाला। जुलूस में करणी सेना के नरपतसिंह उमरलाई, भाजपा युवा नेता गोविंदसिंह , प्रधान हरिसिंह, अरूण चौधरी, हितेष पटेल, भंवरदास पुजारी, भंवर पालीवाल, मुन्ना खण्डेलवाल, रोशन लखारा, राजूसिंह असाड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बालोतरा में गुरुवार शाम शिवसेना के निकाले जुलूस में शामिल कार्यकर्ता।
कालूड़ी प्रकरण को लेकर दोनों समाजों की बैठक आयोजित
- देर शाम तक चलती रही बैठक, नहीं हुई सुलह
बालोतरा. उपखण्ड कार्यालय में गुरुवार शाम को कालूड़ी प्रकरण को लेकर दोनों समाजों के मौजिज लोगों की बैठक पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई। इसमें आपसी सामंजस्य व भाईचारे को लेकर चर्चा हुई।
गुरुवार शाम करीब ६.३० बजे उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार, बाड़मेर एएसपी रामेश्वरलाल मेघवाल, डीएसपी विक्रमसिंह भाटी, थानाप्रभारी भंवरलाल सीरवी की मौजूदगी में राजपुरोहित व मेघवाल समाज के लोगों की बैठक शुरु हुई। इसमें दोनों समाजों के लोगों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने गांव में शांति व्यवस्था व भाईचारा बनाए रखने के लिए सुलह करवाने के प्रयास किए, लेकिन दोनों पक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर आपस में अड़े रहे। मेघवाल समाज के लोगों ने बंद किए रास्ते खुलवाने समेत विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी। बैठक में महंत निर्मलदास, भंवरलाल भाटी, बजरंग पालीवाल, उत्तमसिंह राजपुरोहित, गोविंदसिंह कालुड़ी, हनुमानराम जोगसन, दिनेश कुमार, इन्द्रकुमार, रुपाराम पांचल, बाबूलाल नामा, भलाराम राठौड़ आदि मौजूद थे।
१८- बालोतरा के उपखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी व दोनों समाजों का प्रतिनिधिमंडल।
Published on:
24 Aug 2018 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
