पांच दिन से पानी की आपूर्ति कम
इलाके में गर्मी के साथ पेयजल समस्या भी पीछा नहीं छोड़ रही है। स्थिति यह है कि जलदाय अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कस्बे के लोग पांच दिन से नलों में पानी कम आने से परेशान हैं। पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरकेश मीना ने बताया कि माली मोहल्ले, बस स्टैण्ड, मुख्य बाजार, झण्ड़ा चौराहा, न्यू कॉलोनी आदि में गत पांच दिनों से नलों में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।