
जसनगर. शव की एम्बूलेंस रोकने के दौरान समझाइश करते एडिशनल एसपी
जसनगर . कस्बे के बस स्टैंड पर गुरुवार को सुरपराु गांव के वृद्ध जब्बर ङ्क्षसह की हत्या के विरोध में बाजार बंद रहे। हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जसनगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। हालात को देखते हुए नागौर एसपी राममूर्ति के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के नेतृत्व में मेड़ता, जसनगर, कुचेरा, गोटन आदि थानों का पुलिस जाप्ता तैनात रहा। जसनगर बस स्टैंड पर एकत्रित हुए जब्बर ङ्क्षसह के परिजनों व ग्रामीणों हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। अजमेर से जसनगर में शव पहुंचा तो ग्रामीणों ने सुरपुरा ले जाने से इनकार कर दिया। अजमेर से आई एम्बूलेंस जसनगर में रोककर सुरपुरा ले जाने से ग्रामीणों ने रोककर इनकार कर दिया। वे आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार की मांग पर अड़ गए। यहां एडिशनल एसपी राजेश मीणा की समझाइश के बाद शव को सुरपुरा पहुंचाया गया। एडिशनल एसपी ने जसनगर के बस स्टैंड पर एकत्रित भीड़ को समझाइश कर कहा कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समझाइश वार्ता के बाद शव सुरपुरा ले जाया गया। मेड़ता थाना प्रभारी राजवीर ङ्क्षसह ने बताया कि सुरपराु में मृतक जब्बर ङ्क्षसह के परिजनों ने अंतिम सस्कार किया। सुरपुरा में पुलिस तैनात है। इस दौरान उप जिला प्रमुख शोभाराम मेघवाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष गुदाराम गुर्जर, पुलिस उप अधीक्षक मदन जेफ, सीआई राजवीर ङ्क्षसह, उप निरीक्षक सुख राम चौधरी, भंवरलाल , राजपाल ङ्क्षसह पुलिस अधिकारी, महिला कर्मी तैनात थे।
आईजी के आश्वासन के बाद अजमेर में परिजनों ने शव उठाया
उधर, अजमेर जेएलएन अस्पताल में गुरुवार को सुबह परिजनों के साथ राजपूत समाज के कई लोग जमा हो गए। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। भैरूंदा प्रधान जसवंत ङ्क्षसह, मंजीत पाल ङ्क्षसह सांवराद सहित समाज के कई नेता मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी व वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी से पहले शव नहीं उठाने पर अड़ गए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व इस घटना में लिप्त आरोपियों ने दीपेंद्र ङ्क्षसह को जान से मारने की धमकी दी थी। अजमेर में भीड़ एकत्रित देख अजमेर पुलिस महानिरीक्षक रूपेन्द्रङ्क्षसह ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश करते हुए आगामी 5 दिनों में सभी आरोपियों को गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन व समाज के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम करावाकर शव लेने को तैयार हो गए।
यह था मामला
सुरपुरा - जसनगर मार्ग पर 6 अप्रेल को जब्बर ङ्क्षसह (70) व उसका पुत्र दीपेंद्र ङ्क्षसह (18) बैंक के काम से जसनगर आ रहे थे । इनका रास्ता रोकर सुरपुरा निवासी बशीर खान, अहमद खान, समीर अन्य दो-तीन जनों ने लाठी-सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में गंभीर घायल जब्बर ङ्क्षसह (70) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल दीपेंद्र का इलाज अजमेर में चल रहा है ।
Published on:
08 Apr 2022 06:14 pm

बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
