scriptये 6 चीजें हैं इतनी खतरनाक कि मुंह में रखते ही हो सकती है मौत, जानें वजह | these 6 poisionous food can be cause of death | Patrika News

ये 6 चीजें हैं इतनी खतरनाक कि मुंह में रखते ही हो सकती है मौत, जानें वजह

locationनई दिल्लीPublished: Mar 21, 2018 01:16:03 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

खाने की कई ऐसी चीजें होती है, जिनमें काफी मात्रा में जहर होता है। इनके थोड़े से सेवन से भी जान को खतरा हो सकता है।

poisionous food

नई दिल्ली। अक्सर हम बिजी होने के चलते जल्दी—जल्दी में कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन हमारी ये आदत हम पर भारी पड़ सकती है। दरअसल खाने की कई ऐसी चीजें होती है, जिनमें काफी मात्रा में जहर होता है। इनके थोड़े से सेवन से भी जान को खतरा हो सकता है। आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी ही जहरीली चीजों के बारे में बताएंगे।

1.साइनाइड
यह बहुत ही खतरनाक केमिकल होता है। इसको सूंघने व खाने मात्र से व्यक्ति की जान जा सकती है। साइनाइड कोशिकाओं को ब्लॉक कर देता है। ये खून के प्रवाह को प्रभावित करता है। यह केमिकल खून के जरिए शरीर में पहुंचने वाली आॅक्सीजन को रोकता है। जिससे व्यक्ति की तुरंत मौत हो जाती है।

2. टेट्रोडोटॉक्सिन
इसमें बहुत मात्रा में विषैले तत्व होते हैं। ये जहर ज्यादातर नीले रिंग वाले आॅक्टोपस और पफर मछली में मिलता है। टेट्रोडोटॉक्सिन नामक जहर इन जीवों के शरीर में होता है, वे इसका इस्तेमाल आत्मरक्षा के लिए करते हैं। यदि किसी व्यक्ति ने इन्हें खाने की कोशिश की तो इस जहर के महज 1 मिली ग्राम मात्रा से ही उसकी मौत हो सकती है। ये जहर इतना खतरनाक है कि ये स्वस्थ इंसान के शरीर पर भी उतना ही असर डालता है। इस जहर से व्यक्ति का नर्व सिस्टम को फेल कर देता है जिससे इंसान पैरालाइज्ड हो जाता है। ये जहर महज एक मिनट में पूरे शरीर में मिलकर सांस लेने की प्रक्रिया को ध्वस्त कर देता है।

3. सेब के बीज
यूं तो सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन उसका बीज इंसान के लिए उतना ही खतरनाक होता है। सेब के बीज में मौजूद जहरा, सायनाइड की तरह ही खतरनाक होता है। इसमें एमिगडलिन नामक तत्व पाया जाता है। जब ये तत्व इंसान के शरीर में जाता है तो यह पाचन संबंधी एन्जाइम के संपर्क में आकर सायनाइड रिलीज करने लगता है। एमिगडलिन में साइनाइड और चीनी के गुण होते हैं इसलिए जब हम इसे निगल लेते हैं तो यह हाईड्रोजन सायनाइड में तब्दील हो जाता है। जिससे इंसान की मौत हो जाती है।

4. पफर मछली
त्वचा में ग्लो लाने एवं अन्य पौष्टिक तत्वों की प्राप्ति के लिए मछली खाया जाता है। मगर कुछ मछलियों के खाने से फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। इन्हीं मछलियों में से एक है पफर मछली। यह बहुत ही जहरीली होती है। इस मछली में टेट्रोडोटॉक्सिन नामक जहर होता है, जो साइनाइड से भी कई गुना खतरनाक होता है। इस एक मछली में इतना ज्यादा जहर होता है कि ये एक साथ करीब 30 लोगों की जान ले सकती है। इसलिए इस मछली का कभी उपयोग न करें।

5. रुबर्ब लीव्स
यह एक तरह के फल वाली पत्ती होती है। यह भी बहुत जहरीली होती है। इसके सेवन से मनुष्य की किडनियां सही से काम नहीं कर पाती। इससे सांस लेने में दिक्कत होती है। ये तंत्रिका तंत्र को भी प्रभावित करती है। इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है।

6. मशरूम
वैसे तो मशरूम को लोग सब्जी के तौर पर बहुत पसंद करते हैं। मगर ये मशरूम भी आपके जान के दुश्मन हो सकते हैं। कुछ प्रकार के मशरूम बहुत ही जहरीले होते हैं। इनके सेवन से व्यक्ति की कोशिकाएं ब्लॉक हो जाती है। जिससे शरीर में रक्त एवं आक्सीजन का सही से संचार नही होता। इसी के चलते लोगों की मौत भी हो जाती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो