4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

देखे वीडियो… न्याय की गुहार में टंकी पर चढ़ी महिला, तहसीलदार ने समझाकर उतारा

अलवर. रैणी थाना पुलिस की कथित कार्यप्रणाली से दुखी एक महिला रैणी कस्बे के भजेडा रोड स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर एक हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर चढ़ गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर उतारा एवं राहत की सांस ली।

Google source verification

अलवर. रैणी थाना पुलिस की कथित कार्यप्रणाली से दुखी एक महिला रैणी कस्बे के भजेडा रोड स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर एक हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर चढ़ गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और महिला को कार्रवाई का आश्वासन देकर उतारा एवं राहत की सांस ली।


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार महिला पुलिस की कार्यशैली से नाराज थीं। जिसके विरोध में पानी की टंकी पर चढ़़ गईं। जानकारी के अनुसार जामडोली ग्राम पंचायत के गांव रामनगर निवासी महिला पपीता देवी (40) पत्नी छोटेलाल मीणा दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पेट्रोल से भरी एक बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ गई। सूचना पर रैणी तहसीलदार सौरभ गुर्जर, राजगढ व रैणी थाना पुलिस मौके पर पंहुचे और महिला को समझाया।


यह है मामला
महिला का आरोप था कि उसकी जमीन की रजिस्ट्री सहित सम्पूर्ण दस्तावेज उसके नाम है, लेकिन उसके परिवार वाले उसकी जमीन पर खेती आदि करने पर झगडा करते है। गत माह सरसों कटाई को लेकर झगडा हो गया था। पुलिस ने दर्ज मामले में उचित कार्रवाई नहीं की। खेत में सरसों की फसल काटी हुई पडी थी, लेकिन दूसरा पक्ष सरसों को थ्रेसर से नहीं निकलवाने दे रहा था। रैणी उपखंड अधिकारी के निर्देश पर पुलिस थाने रैणी कार्रवाई के लिए जब पपीता देवी पुलिस थाने गई तो आरोप है कि थाने में उसे डाट कर भगा दिया व झूठे मामलों मे फंसाने की धमकी दी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी महिला को साथ लेकर गांव रामनगर मौके पर गए व थ्रेसर नहीं मिलने पर गुरुवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सरसों फसल निकलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजगढ़ की पुलिस उपाधीक्षक, रैणी सरपंच प्रतिनिधि शिवचरण सैदावत, जितेंद्र कानूनगो, पूर्व सरपंच हरिसिंह मीणा, लक्ष्मण पटेल सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। रैणी तहसीलदार सौरभ गुर्जर का कहना है कि तुरंत महिला को समझाते हुए टंकी के ऊपर चढ़ गए और उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल लेकर महिला को विश्वास में लेकर नीचे उतारा।