2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asian athletics championships 2023: भारतीय एथलीट्स का जोरदार प्रदर्शन, 6 गोल्ड सहित 27 मेडल के साथ तीसरे स्‍थान पर रहा भारत

भारत ने रविवार को आठ सिल्वर और चार ब्रोंज मेडल जीते। एशियाई एथलेटिक्स संघ की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 के अंतिम दिन स्प्रिंटर ज्योति याराजी भारत के लिए स्टार कलाकार थीं। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में जीते गए गोल्ड में एक सिल्वर जोड़ा।

2 min read
Google source verification
india_athletics.png

Asian Athletics championships 2023: भारत ने एशियाई एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को आठ सिल्वर समेत 12 मेडल हासिल किये, हालांकि आज उसे कोई गोल्ड मेडल नहीं मिला और वह 27 मेडलों के साथ प्रतियोगिता में तीसरे स्‍थान पर रहा। भारत ने प्रतियोगिता में कुल छह गोल्ड, 12 सिल्वर और नौ ब्रोंज मेडल हासिल किये। इस बार एशियाई एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप का आयोजन चार साल बाद हो रहा है। हांग्जो में होने वाला 2021 संस्करण कोविड-19 महामारी के कारण रद्द हो गया था।

भारत गोल्ड मेडलों के मामले में जापान 37 (16 गोल्ड, 11 सिल्वर, 10 ब्रोंज) और चीन 22 (आठ गोल्ड, आठ सिल्वर, छह ब्रोंज) के बाद तीसरे स्थान पर रहा, जबकि श्रीलंका आठ मेडल - तीन गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रोंज - के साथ चौथे स्थान पर रहा। भारत ने मेडलों की संख्या के मामले में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2017 में भुवनेश्‍वर संस्‍करण के अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली। भुवनेश्‍वर में भारत ने नौ गोल्ड मेडलों के साथ 27 मेडल जीते थे।

भारत ने रविवार को आठ सिल्वर और चार ब्रोंज मेडल जीते। एशियाई एथलेटिक्स संघ की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 के अंतिम दिन स्प्रिंटर ज्योति याराजी भारत के लिए स्टार कलाकार थीं। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में जीते गए गोल्ड में एक सिल्वर जोड़ा।

ज्योति ने शानदार स्प्रिंट के साथ महिलाओं की 200 मीटर में सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय 23.13 सेकंड का समय निकालकर सिल्वर मेडल जीता। पारुल चौधरी ने भी प्रतियोगिता में अपना दूसरा मेडल जीता। महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में उन्‍होंने सिल्वर मेडल हासिल किया। इससे पहले 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में उन्‍होंने गोल्ड मेडल जीता था।

बैंकॉक के नेशनल स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता में पारुल ने 15 मिनट 52.35 सेकेंड का समय लेकर सिल्वर मेडल जीता और भारत ने इस स्पर्धा में डबल पोडियम फिनिश हासिल की। अंकिता ने 16 मिनट 3.33 सेकेंड का समय लेकर ब्रोंज मेडल जीता।

महिलाओं के शॉट पुट में भारत की आभा खटुआ ने सिल्वर और मनप्रीत कौर ने ब्रोंज मेडल जीता। आभा ने लोहे के गोले को 18.06 मीटर तक फेंका जबकि मनप्रीत ने 17 मीटर की दूरी तय की। भारत के मनु डीपी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की भाला फेंक में 81.01 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीता।

हेप्टाथलॉन में भारत की अनुभवी स्वप्ना बर्मन शानदार प्रदर्शन करते हुए 5,840 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। मध्यम दूरी के धावक कृष्ण कुमार ने अपने सीज़न के सर्वश्रेष्ठ और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ पुरुषों की 800 मीटर में सिल्वर मेडल जीता। उन्‍होंने 1 मिनट 45.88 सेंकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। के.एम. चंदा ने रविवार को सातवां सिल्वर मेडल जीता जब उन्होंने महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय 2 मिनट 2.58 सेकेंड का समय निकाला।

अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल, मिजो कुरियन और रमेश राजेश की पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने 3 मिनट 1.80 सेकेंड का समय लेकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता, जबकि रेजोआना, ऐश्वर्या, ज्योतिका और सुभा की महिलाओं की 4x400 मीटर रिले टीम ने 3 मिनट 33.73 सेकेंड में रेस पूरी कर ब्रोंज मेडल जीता। भारत के गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में 13 मिनट 48.33 सेकेंड का समय लेकर ब्रोंज मेडल जीता और दो चीनी एथलीटों के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

Story Loader