
21वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता: पुरुष वर्ग में मेजबान रायपुर विजेता, महिला टीम उपविजेता
रायपुर. 21वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सीनियर पुुरुष वर्ग में रायपुर ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग के खिताब पर बिलासपुर ने कब्जा जमाया। रायपुर स्थित सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल में आयोजित इस स्पर्धा के दूसरे दिन शुक्रवार को पुरुष फाइनल में रायपुर ने दुर्ग को 3-1 से और महिला फाइनल में बिलासपुर ने मेजबान रायपुर को 3-1 को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस स्पर्धा के टीम इवेंट में विजेता व उपविजेताओं को सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल गुप्ता और प्रदेश संघ के प्रदीप जोशी किशोर जादवानी, सार्थक शुक्ला, विनय बैसवाड़े ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
यूथ अंडर-19 बालक में भी रायपुर ने मारी बाजी
यूथ अंडर-19 और 17 बालक वर्ग के खिताब पर भी रायपुर की टीमों ने कब्जा जमाया। अंडर-19 बालक फाइनल में रायपुर ने दुर्ग को 3-0 से और अंडर-17 बालक फाइनल में रायपुर ने बिलासपुर को 3-0 से शिकस्त देकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं, अंडर-19 बालिका फाइनल में बिलासपुर ने दुर्ग को 3-2 से और अंडर-17 बालिका फाइनल में दुर्ग ने बिलासपुर को 3-0 से शिकस्त देकर खिताब जीत लिया।
अंडर-17 बालक एकल में करण जीते
शुक्रवार को राज्य स्पर्धा में व्यक्तिगत एकल स्पर्धा की भी शुरुआत हो गई। अंडर-17 बालक एकल सेमीफाइनल में रायपुर के करण मल्होत्रा ने यशवंत डेकाटे को 3-0 से और अर्जुन मल्होत्रा ने एंड्र्यू टी विलियम्स को 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं, बालिका सेमीफाइनल में
दुर्ग की चारवी मढ़रिया ने हरितिमा अग्रवाल को 3-0 से और बिलासपुर की सिया मेघानी ने रायपुर की ने चहक कटारिया को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-13 वर्ग में युवराज व श्रेष्ठ मिश्रा फाइनल में
अंडर-13 बालक सेमीफाइनल में बिलासपुर के युवराज बंजारे ने दीक्षांत जांगड़े को 3-1 से और रायपुर के श्रेष्ठ मिश्रा ने आरव जैन को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, बालिका सेमीफाइनल में बिलासपुर की सिया मेघानी ने नेहल वर्मा को 3-2 से और राजनांदगांव की अनन्या गोटेकर ने समाया पांडेय को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
Published on:
07 Oct 2023 12:20 am

बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
