scriptचूल्हे की आंच पर महंगाई की मार,गैस सिलेंडर फिर 50 रुपए महंगा | Inflation hit on stove, gas cylinder again expensive by Rs 50 | Patrika News
श्री गंगानगर

चूल्हे की आंच पर महंगाई की मार,गैस सिलेंडर फिर 50 रुपए महंगा

-घरेलू गैस सिलेंडर 752.50 रुपए से बढकऱ 802.50 रुपए पर पहुंचा

श्री गंगानगरFeb 16, 2021 / 10:52 am

Krishan chauhan

चूल्हे की आंच पर महंगाई की मार,गैस सिलेंडर फिर 50 रुपए महंगा

चूल्हे की आंच पर महंगाई की मार,गैस सिलेंडर फिर 50 रुपए महंगा

चूल्हे की आंच पर महंगाई की मार,गैस सिलेंडर फिर 50 रुपए महंगा

-घरेलू गैस सिलेंडर 752.50 रुपए से बढकऱ 802.50 रुपए पर पहुंचा
कृष्ण चौहान

श्रीगंगानगर.कोरोना संक्रमण के दौर से आम व्यक्ति बाहर निकल ही रहा था कि बढ़ती महंगाई ने जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रो पदार्थों के साथ-साथ घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम सोमवार से 50 रुपए बढ़ाकर 802.50 रुपए कर दिए गए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढऩे से जिले के 5.51 लाख उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।
रसद विभाग के अनुसार उपभोक्ताओं को प्रति माह तीन लाख घरेलू गैस सिलेंडर दिए जाते हैं। इस हिसाब से उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह 150 लाख रुपए ज्यादा चुकाने पड़ेगे। जहां जून 2020 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 621 रुपए थी। वह पिछले नौ माह में 181 रुपए प्रति गैस सिलेंडर बढ़ गई है। घरेलू गैस सिलेंडर पर अब सब्सिडी नाम मात्र की रह गई है।
महंगाई में बिगड़ जाएगा घर का बजट
बढ़ती महंगाई में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते जा रहे है। अब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढऩे से घर की रसोई का बजट भी गड़बड़ा जाएगा। डीजल के रेट बढऩे का सीधा प्रभाव परिवहन और खेतीबाड़ी सहित अन्य काम-धंधों पर पड़ेगा। किसान के लिए ट्रैक्टर से बुवाई-बिजाई व कृषि जिन्सों का खेत, गांव से बाजार तक पहुंचाने में अतिरिक्त किराया-भाड़ा बढ़ जाएगा। किसानों को सब्जियों के पहले ही पूरे दाम नहीं मिल रहे हैं जबकि डीजल महंगा होने पर सब्जियों का परिवहन महेंगा हो जाएगा। इसकी मार आम व्यक्ति की जेब पर पड़ेगा। सब्जियां महेंगी हो जाएगी। पेट्रोल-डीजल महेंगा होने से लोगों के बहुत मुश्किल होने जा रहा है।
आम व्यक्ति की बढ़ी परेशानी
बढ़ती महंगाई पर केंद्र व राज्य सरकार कोई रोक नहीं लगा रही है। सरकार एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। जबकि आम व्यक्ति पर महंगाई की मार पड़ रही है। किसान आर्मी से जुड़े किसान सत्य रत्तीवाल का कहना है कि बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण नहीं हुआ तो देश का आम व्यक्ति सरकार के खिलाफ सडक़ों पर आएगा।

——————

घरेलू गैस सिंलेडर के यूं बढ़े रेट

माह रेट
जून-621

जुलाई-624
अगस्त-625

सिंतबर-627
अक्टूबर-627

नवंबर-678
दिसंबर 2020-727

—————-
जनवरी 2021-727.50

फरवरी 2021 -802.50
फैक्ट फाइल

जिले में गैस एजेसिंया-36
जिले में घरेलू गैस उपभोक्ता-5.51 लाख
पेट्रोल-डीजल के दाम में भी इजाफा
रसोई गैस के साथ डीजल व पेट्रोल के दामों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। पेट्रोल 99.50 पैसे और डीजल 91.42 पैसे तक पहुंच गया है। इससे महंगाई बढ़ रही है। हालांकि एक बार राज्य सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर दो रुपए प्रति लीटर वेट कम किया था। साथ ही बजट में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। इसके बावजूद तेल की कीमतों में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है।
———————

यूं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
तारीख पेट्रोल डीजल

1 फरवरी 96.91 88.67
14 फरवरी 99.22 91.11

15 फरवरी 99.50 91.42
(मूल्य रुपए प्रति लीटर, श्रीगंगानगर)।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पहले ही ज्यादा थे। अब एक साथ 50 रुपए का इजाफा करना सही नहीं है। इससे हर घर की रसोई पर प्रभाव पड़ेगा।
-सोनिया यादव,गृहिणी,न्यू प्रेम नगर,श्रीगंगानगर।
—————

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 50 रुपए बढकऱ 802.50 रुपए हो चुकी है। जिस प्रकार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं इस प्रकार 20 रुपए तक कीमत और भी बढ़ सकती है।
-राहुल अनेजा,शहीद नवपाल गैस एजेंसी,श्रीगंगानगर।

Home / Sri Ganganagar / चूल्हे की आंच पर महंगाई की मार,गैस सिलेंडर फिर 50 रुपए महंगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो