scriptसिंघा दी पावर अगे दुनिया नीं खड़दी है, सिंघा नूं पंथ प्यारा आपणी जान तों… | International Nagar keertan at sriganganagar | Patrika News
श्री गंगानगर

सिंघा दी पावर अगे दुनिया नीं खड़दी है, सिंघा नूं पंथ प्यारा आपणी जान तों…

International Nagar keertan: सिंघा दी पावर अगे दुनिया नीं खड़दी है, सिंघा नूं पंथ प्यारा आपणी जान तों…जैसे गीत और उन पर गतका का साहसिक प्रदर्शन करते बालक-बालिकाएं। अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन के मंगलवार को राजस्थान से पंजाब में प्रवेश के समय कुछ ऐसा ही नजारा था।

श्री गंगानगरOct 16, 2019 / 02:43 pm

Rajaender pal nikka

सिंघा दी पावर अगे दुनिया नीं खड़दी है, सिंघा नूं पंथ प्यारा आपणी जान तों...

सिंघा दी पावर अगे दुनिया नीं खड़दी है, सिंघा नूं पंथ प्यारा आपणी जान तों…

-राजकुमार जैन

-स्वागत में उमड़ी संगतों ने इतिहास रचा, अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन का पंजाब में हुआ प्रवेश

श्रीगंगानगर।

सिंघा दी पावर अगे दुनिया नीं खड़दी है, सिंघा नूं पंथ प्यारा आपणी जान तों…जैसे गीत और उन पर गतका का साहसिक प्रदर्शन करते बालक-बालिकाएं। अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन ( International Nagar keertan ) के मंगलवार को राजस्थान से पंजाब में प्रवेश के समय कुछ ऐसा ही नजारा था। ( Nagar keertan )
दोनों राज्यों की सीमा पर सेना की 23 सिख रेजीमेंट के पाइप बैण्ड ने मधुर स्वर लहरियां बिखेरी। जत्थेदार कौरसिंह, विधायक अरूण नारंग, कांग्रेसी नेता संदीप जाखड़, फाजिल्का के उपायुक्त मनप्रीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, उप जिला कलक्टर पूनम सिंह, आढ़तिया एसोसिएशन के जिला प्रधान अनिल नागौरी सहित बड़ी संख्या में संगत ने पुष्प वर्षा एवं जयकारों के बीच जोरदार स्वागत किया। अपार श्रद्धा और संगतों की संख्या के लिहाज से नगर कीर्तन को ऐतिहासिक करार दिया जा रहा है। (sriguru nanak dev )
इससे पूर्व पदमपुर रोड स्थित गुरुद्वारा धन-धन बाबा दीपसिंह शहीद से नगर कीर्तन के रवाना होने से पहले शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर की तरफ से मुख्य सेवादार तेजेंद्रपाल सिंह टिम्मा, गुरुद्वारे के प्रधान हरप्रीत सिंह बबलू को सरोपा भेंट किया गया। कीर्तन में भूपेंद्रसिंह कमल एवं दलीप सिंह धूरी ने संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन खालसा नगर, गुरुनगर, अम्बिका सिटी, वीके सिटी, ग्रीन वैली, पांच ए गुरुद्वारा, मौजपुरा, शोभासिंह की ढाणी, गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह बाबा फतह सिंह, गुरुद्वारा कार सेवा, बाइपास, छावनी, साधुवाली होते हुए पंजाब सीमा में प्रविष्ट हुआ। रास्ते में दो विद्यालयों के बैण्ड ने भी प्रस्तुति दी। ( Rajasthan patrika hindi news )

Home / Sri Ganganagar / सिंघा दी पावर अगे दुनिया नीं खड़दी है, सिंघा नूं पंथ प्यारा आपणी जान तों…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो