scriptRajasthan Elections 2023 : BLO की एक चूक से पूरी न हो सकी ख्वाहिश, 95 वर्षीय बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू | Patrika News
श्री गंगानगर

Rajasthan Elections 2023 : BLO की एक चूक से पूरी न हो सकी ख्वाहिश, 95 वर्षीय बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू

BLO Big Mistake : श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर की एक बुजुर्ग जिनकी उम्र 95 साल है, जिन्दगी के अंतिम पड़ाव में BLO की एक चूक उनकी इच्छा पूरी न हो सकी। बेबसी की वजह से उनकी आंखों में आंसू आ गए।

श्री गंगानगरNov 26, 2023 / 04:26 pm

Sanjay Kumar Srivastava

rajasthan_elections_2023_11.jpg

Rajasthan Elections 2023 – Niranjan Singh

Rajasthan Elections 2023 : श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में बूथ लेवल अधिकारी की गफलत के चलते जिन्दगी के आखरी पड़ाव में 95 वर्षीय बुजुर्ग निरंजन सिंह की मतदान करने की इच्छा अधूरी रह गई। निकटवर्ती गांव ततारसर निवासी 95 वर्षीय निरंजन सिंह उस समय हैरान रह गया जब वह मतदान करने पहुंचा तो संबंधित अधिकारियों ने उसे मृत बता दिया। बुजुर्ग के अनुसार वह अभी जीवित व स्वस्थ है। वह पांच दशक से गांव में ही निवास कर रहा है। इससे पूर्व गत चुनावों में वह मतदान करता रहा है। बुजुर्ग के परिजनों ने जब इस संबंध में बीएलओ से पूछताछ की तो बीएलओ लालचंद ने बताया कि कुछ समय पहले निरंजन सिंह की पत्नी की मौत हो गई थी। मानवीय भूल के चलते उसकी पत्नि के साथ बुजुर्ग निरंजन सिंह का भी वोट कट गया। परिजनों ने रिटर्निंग अधिकारी भारती फूलफकर को इस संबंध में सूचना दी है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से दोषी अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़ें – Rajasthan Elections 2023 : ‘पाकिस्तानी’ पति-पत्नी ने जयपुर में किया मतदान, जानें वजह

यह भी पढ़ें – Rajasthan Election 2023 : भाजपा करेगी बाड़ाबंदी, होटल में तय होगा सीएम का नाम

Hindi News/ Sri Ganganagar / Rajasthan Elections 2023 : BLO की एक चूक से पूरी न हो सकी ख्वाहिश, 95 वर्षीय बुजुर्ग की आंखों में आए आंसू

ट्रेंडिंग वीडियो