7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यपाल को पहली बार कलक्ट्रेट में गार्ड ऑफ ऑनर

- श्रीगंगानगर जिले के इतिहास में यह पहला मौका

less than 1 minute read
Google source verification

श्रीगंगानगर. राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को गुरुवार को कलक्ट्रेट में गार्ड ऑफ ऑनर देना श्रीगंगानगर जिले के इतिहास में ऐतिहासिक क्षण बन गया। इससे पहले किसी राज्यपाल को कलक्ट्रेट में गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया।
भ्रमण पर आए राज्यपाल का काफिला शाम साढ़े छह बजे कलक्ट्रेट पहुंचे तो उनके स्वागत में कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार से लेकर सभाकक्ष तक रेड कारपेट बिछा हुआ था। राज्यपाल को जहां गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाना था उस जगह को सफेद रंग के शामियाने लगा कर कवर किया हुआ था। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए जिला स्तर के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के अलावा कलक्ट्रेट परिसर में अन्य किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।
कलक्ट्रेट में राज्यपाल की अगवानी जिला कलक्टर लोकबंधु, जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के अलावा राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद टाक, गंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी व सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने की। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद राज्यपाल ने कलक्ट्रेट के सभागार में जिला स्तर अधिकारियों की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से पहले वर्ष 2002 में तत्कालीन राज्यपाल अंशुमान सिंह श्रीगंगानगर आए थे। तब उन्होंने एच ब्लॉक में करगिल शहीद पार्क का उदघाटन करने के साथ अन्य कार्यक्रमों में शिरकत की थी। उस समय राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर सर्किट हाउस में दिया गया था।