1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रंगमहल से हनुमानगढ़ तक हुआ विद्युत ट्रेन का स्पीड ट्रायल

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/

less than 1 minute read
Google source verification
Speed trial

रंगमहल से हनुमानगढ़ तक हुआ विद्युत ट्रेन का स्पीड ट्रायल

-सूरतगढ़ से हनुमानगढ़ तक विद्युत ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया

सूरतगढ़. रेलवे सुरक्षा आयुक्त सीआरएस सुशील चंद्रा ने बुधवार को हनुमानगढ़ से रंगमहल रेलवे स्टेशन तक हुए रेल विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद सीआरएस ने रंगमहल से हनुमानगढ़ तक रेलवे ट्रेक पर विद्युत ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया। उनके साथ में मंडल रेल प्रबंधक एके दुबे भी मौजूद रहे। सीआरएस ने सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी विद्युतीकरण कार्य की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार सीआरएस सुबह 8 बजे वैगन टावर द्वारा हनुमानगढ़ से विद्युतीकृत हुए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए दोपहर 12 बजे रंगमहल रेलवे स्टेशन तक पहुंचे। इसके बाद सीआरएस व डीआरएम विशेष निरीक्षण ट्रेन से सूरतगढ़ पहुंचे। उनके साथ उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों व तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी मौजूद थी। यहां सीआरएस व मंडल रेल प्रबंधक ने सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे विद्युतीकरण कार्य की जानकारी ली।

सीआरएस ने रेलवे स्टेशन पर लगे विद्युत पोलों को शीघ्र ही फिक्स करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही सीआरएस ने पुराने फुट ओवरब्रिज को जल्द से जल्द ऊंचा करके सुरक्षा उपाय संपन्न करने की बात कही। इसके बाद सीआरएस विद्युत रेल इंजन के द्वारा विशेष ट्रेन लेकर रंगमहल रवाना हुए।

यहां से हनुमानगढ़ तक विद्युत ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया। सीआरएस ने बताया कि सूरतगढ़ स्टेशन तक विद्युतीकरण कार्य भी जल्द पूरा करके इस चरण को पूर्ण किया जाएगा। इसके बाद बीकानेर तक विद्युतीकरण कार्य शुरू होगा।

Story Loader