scriptVideo: हत्या करने के बाद शव के पास खड़ा होकर खुशी का इजहार करने के लिए खुद करता था भांगड़ा डांस | Video: two punjab gangster encounter in sriganganagar | Patrika News
श्री गंगानगर

Video: हत्या करने के बाद शव के पास खड़ा होकर खुशी का इजहार करने के लिए खुद करता था भांगड़ा डांस

– गैंगगस्टर इतना खूंखार और साइको प्रवृति का था
– वह किसी भी मर्डर करने के बाद शव के पास खड़ा हो जाता
– खुशी का इजहार करने के लिए भांगड़ा डांस करता

श्री गंगानगरJan 27, 2018 / 06:44 pm

सोनाक्षी जैन

two punjab gangster encounter in sriganganagar

two punjab gangster encounter in sriganganagar

श्रीगंगानगर। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे हिन्दुमलकोट बीएसएफ चौकी से चंद कदम दूर गांव पक्की में पंजाब का हाईप्रोफाइल गैंगस्टर विक्की गोंडर को राजस्थान और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरशन में शुक्रवार रात को एनकाउंटर में मार गिराया। नवंबर 2016 में पंजाब के नाभा जेल ब्रेक के बाद से विक्की चर्चा में था। विक्की के साथ एक अन्य गैंगस्टर प्रेमा लाहौरिया भी मारा गया है। इधर, पंजाब पुलिस के महानिदेशक (इंटेलीजेंस) दिनकर गुप्ता के मुताबिक, पंजाब सीमा से 50 मीटर दूर राजस्थान के पक्की गांव में ये एनकाउंटर हुआ है।
इस दौरान विक्की गोंडर और प्रेमा लाहौरिया मारा गया जबकि एक कुख्यात अपराधी घायल हो गया। साथ ही एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि दरअसल, ये एक मुठभेड़ था जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। विक्की पर पंजाब पुलिस ने 10 लाख रुपए का इनाम रखा था। इसकी सूचना या सुराग देने वाले को यह पुरस्कार देने की घोषणा पंजाब पुलिस ने की थी लेकिन उसका सुराग नहीं मिल पाया। इस इनामी मोस्टवॉन्टेड विक्की गौंडर की तलाश में हरियाणा, यूपी और पंजाब पुलिस ने बॉर्डर सील कर सघन तलाशी अभियान छेड़ रखा था।

डिस्कस थ्रो का था नेशनल प्लेयर था यह गैंगस्टर
गैंगस्टर विक्की गोंडर डिस्कस थ्रो में नेशनल प्लेयर रह चुका है। इस गेम में विक्की ने नेशनल लेवल पर तीन गोल्ड और दो सिल्वर मेडल्स जीते थे। अपने स्कूलिंग टाइम में विक्की के कोच उस पर गर्व करते थे । मिड्स स्कूल में पढ़ते हुए उसने स्टेट लेवल खेला। उसके बाद पढ़ाई और ट्रेनिंग के लिए विक्की ने स्पीड एंड फंड एकेडमी ज्वाइन कर ली थी। 28 साल का हरजिंदर सिंह भुल्लर उर्फ विक्की गोंडर पंजाब का हाईवे डकैत था।
वह पंजाब के मुक्तसर जिले के सरावां बोदला गांव और प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र में रहता था। विक्की जनवरी 2015 में फगवाड़ा के गैंगस्टर के सुक्खा काहलवां के मर्डर के बाद सुर्खियों में आया था। 2016 में वह नाभा जेल से फरार हो गया था और अब तक पुलिस की पहुंच से बाहर था। नाभा जेल विक्की गोंडर के साथ पांच अन्य कैदी भी भागे थे। इनमें से एक जहां खालिस्तानी लिब्रेशन फोर्स का सरगना बताया जा रहा था।
खालिस्तानी लिब्रेशन फोर्स का था यह सरगना

नाभा जेल विक्की गोंडर के साथ पांच अन्य कैदी भी भागे थे। इनमें से एक जहां खालिस्तानी लिब्रेशन फोर्स का सरगना बताया जा रहा था। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि विक्की को पहली बार 20 दिसंबर 2015 को तरनतारन में से गिरफ्तार किया गया था। गौंडर और लाहौरिया दोनों ही पुलिस को नाभा जेल ब्रेक कांड में वांछित थे। गौंडरमैक्सिमम सिक्योरिट जेल नाभा से फरार हुआ था। इसके बाद वह पुलिस को सोश मीडिया पर पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा था।
ऐसे मिला पुलिस को सुराग

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को दो अन्य गैंगस्टरों के बीच फोन पर हुई बातचीत के दौरान गौंडर के अपने साथियों के इस क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी मिली थी। पुलिस के पास ये इनपुट भी था कि वे लोग वीरवार रात से यहां छिपे हैं। इसके बाद नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य आरोपी गौंडर को सवा साल से ट्रैप करने की कोशिश में जुटी पंजाब पुलिस की टीम ने कार्रवाई की पूर योजना तैयार की।
लंबी क्षेत्र के गांव सरावां बोदला का रहने वाला था गौंडर

27 वर्षीय हरजिंदर भुल्लर उर्फ जिंदर उर्फ विक्की गौंडर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा हल्का लंबी के गांव सरावां बोदलां का रहने वाला था। किसान परिवार से संबंध रखने वाले गौंडर ने 27 नवंबर 2016 को अपने साथियों के साथ मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल नाभा को ब्रेक किया। उसके कई साथी पकड़े गए, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया। वह सवा साल से वह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। लगातार उसका फेसबुक अकाउंट अपडेट हो रहा था और वह इस पर पुलिस को चुनौती देता रहता था। इसके अलावा उसके विदेश भाग जाने व जालंधर और गुरदासपुर क्षेत्र में छिपे होने की सूचनाएं सामने आती रहीं।
सुखा काहलवां मर्डर केस में भी मुख्य आरोपी

गैंगस्टर सुखा काहलवां मर्डर केस में भी गौंडर मुख्य आरोपी रहा है। विक्की गौंडर और प्रेमा लाहौरिया ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुक्खा काहलवां को पुलिस कस्टडी में ही मार दिया था। काहलवां की हत्या के बाद गौंडर ने उसके शव के पास खड़े होकर भांगड़ा किया था। सुक्खा की हत्या से पहले रेकी करने के लिए विक्की गौंडर कई बार जालंधर आया था। इतना ही नहीं अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड कर अपनी गिरफ्तारी के लिए बठिंडा के तत्कालीन एसएसपी को चैलेंज भी किया था।
गौंडर और प्रेमा के खिलाफ
एक गाड़ी लूटने का मामला भी दर्ज है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए जालंधर पुलिस ने कई बार छापेमारी की, लेकिन दोनों पुलिस के हाथ नहीं आए। बीते दिनों जालंंधर के अर्बन अस्टेट में गौंडर के होने की सूचना पर पुलिस ने रेड की थी। गौंडर तो नहीं मिला लेकिन उसके कुछ साथी पुलिस के हत्थे चढ़े, जो इस समय जेल में है। शुक्रवार को गौंडर की मौत की खबर आने के बाद उसका फेसबुक अकाउंट फिर से अपडेट किया गया।

Home / Sri Ganganagar / Video: हत्या करने के बाद शव के पास खड़ा होकर खुशी का इजहार करने के लिए खुद करता था भांगड़ा डांस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो