scriptAlwar News : आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत बलात्कार पीड़िता ने पिया कीटनाशक | Hurt by the accused not being arrested, the rape victim drank pesticide | Patrika News
अलवर

Alwar News : आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत बलात्कार पीड़िता ने पिया कीटनाशक

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत बलात्कार पीड़िता ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।

अलवरApr 13, 2024 / 09:42 pm

Suman Saurabh

hurt-by-the-accused-not-being-arrested-the-rape-victim-drank-pesticide

Demo Photo

अलवर। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत बलात्कार पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया। कीटनाशक पीने के बाद गंभीर हालत में पीड़िता को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर आरोपी को पकड़कर छोड़ने तथा आरोपी पक्ष द्वारा डरा-धमकाकर राजीनामे के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

जिले के ग्रामीण इलाके के गांव निवासी व्यक्ति ने 4 अप्रेल को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 अप्रेल की सुबह 8 बजे उसकी दो पुत्री खेत में गेहूं की फसल काटने के बाद कुएं पर नहाने गई थी। बड़ी पुत्री नहाने के बाद खाना बनाने के लिए घर चली गई तथा 19 वर्षीय छोटी पुत्री कुएं पर कपड़े धो रही थी। तभी पड़ोसी वहां आया और उसकी पुत्री को जबरदस्ती कोठड़ी में खींच ले गया। वहां मुंह में कपड़ा ठूंसकर बलात्कार किया। उसके काफी देर घर नहीं लौटने पर बड़ी पुत्री कुएं पर गई। पीड़िता के चाचा का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, लेकिन छोड़ दिया। पीड़िता का मेडिकल, पुलिस व कोर्ट में बयान हो चुके हैं।

 

अन्य ख़बर: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में मित्रता करने के बाद एक युवक झांसा देकर युवती को होटल ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया। अश्लील फोटो व वीडियो से ब्लैकमेल कर देह शोषण करने लगा। पीड़िता के ब्लैकमेलिंग से इनकार करने पर आरोपी ने अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए।
पुलिस के अनुसार..क्लिक कर,पढ़ें पूरी ख़बर

Home / Alwar / Alwar News : आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आहत बलात्कार पीड़िता ने पिया कीटनाशक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो