script70 साल का दूल्हा और बेटी की उम्र की दुल्हन, सुहागरात के बाद हो गया कांड | young girl married to old man After shuhagrat viral on social media | Patrika News
अमरोहा

70 साल का दूल्हा और बेटी की उम्र की दुल्हन, सुहागरात के बाद हो गया कांड

यूपी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 70 साल के बुजुर्ग को शादी की हसरत भारी पड़ गई। बेटी की उम्र की दूल्हन ने शादी के बाद बुजुर्ग से साथ कांड कर दिया।

अमरोहाMay 22, 2024 / 09:59 am

Aman Pandey

amroha
16 नाती-पोतों वाले 70 साल के बुजुर्ग को शादी महंगी पड़ गई। उसकी 50 वर्षीय दुल्हन सारी जमा पूंजी और कमाई लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने सीओ कार्यालय में पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी 70 वर्षीय सुबराती की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। करीब तीन वर्ष पूर्व सुबराती के दिल में शादी की हसरत जाग गई। इस दौरान नजदीकी गांव निवासी युवक ने उसे सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में 50 वर्षीया विधवा महिला के बारे में जानकारी दी जिसके तीन बच्चे हैं और वह शादी के लिए तैयार है। युवक ने सुबराती की मुलाकात उस महिला से करा दी। दो वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली। सुबराती का कहना है कि महिला ने ताउम्र साथ जीने-मरने की कसम देकर करीब पांच लाख रुपये ले लिए। पहली पत्नी के जेवर भी उसके हवाले कर दिए। वह वह रुपये और जेवर लेकर चंपत हो गई।

70 साल में शादी की,दुल्हन माल लेकर फरार

बरेली में ऑनलाइन रिश्ता तय करके आरोपियों ने लड़की पक्ष से 34 लाख रुपये ठग लिए। दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सत्येंद्र नारायन का कहना है कि बिहार में गोपालगंज के छत्तू बथुआ, फुलवरिया निवासी मुकेश कुमार ने रिश्ते के लिए शादी डॉट कॉम पर विवरण डाला था। उन्होंने अपनी बेटी के लिए मुकेश से बातचीत की तो उसने अपने घर दिल्ली बुलाया। वहां बहनोई मिथलेश ने शादी की बात की।
यह भी पढ़ें

Laapata Ladies का केस आया सामने, शादी के बाद गायब हुईं दो दुल्हनें

आरोपियों ने कहा कि उनके यहां सीधे शादी ही होगी। शगुन के तौर पर उन्होंने 2.51 लाख रुपये दिए और एक लाख नकद व कपड़े दिए। इसके बाद 34 लाख रुपये दिए। जब एक करोड़ मांगे तो सत्येंद्र को शक हुआ।

Hindi News/ Amroha / 70 साल का दूल्हा और बेटी की उम्र की दुल्हन, सुहागरात के बाद हो गया कांड

ट्रेंडिंग वीडियो