scriptअखिलेश-चंद्रशेखर की सियासी जंग के बीच मायावती ने यूपी की इस सीट पर चला बड़ा दांव! दिलचस्प हुई लड़ाई | Akhilesh Yadav Chandrashekhar Azad Mayawati Political fight continues between for Nagina seat | Patrika News
बुलंदशहर

अखिलेश-चंद्रशेखर की सियासी जंग के बीच मायावती ने यूपी की इस सीट पर चला बड़ा दांव! दिलचस्प हुई लड़ाई

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट इन दिनों सियासी सुर्खियों में बनी हुई है।

बुलंदशहरMar 19, 2024 / 04:09 pm

Aman Kumar Pandey

chandrashekhar_azad__mayawati_akhilesh_yadav_.jpg

चंद्रशेखर आजाद मायावती और अखिलेश यादव

UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट इन दिनों सियासी सुर्खियों में बनी हुई है। आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद रावण ने नगीना सीट से पहले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। और अब बसपा ने इस सीट पर ऐसी चाल चली है सब हैरान रह गए हैं। मायावती ने नगीना से मौजूदा सांसद गिरीश जाटव को बुलंदशहर लोकसभा सीट का टिकट दे दिया है। इसके बाद से ये कयास लग रहे हैं कि मायावती नगीना सीट पर किसी और मजबूत चेहरे को उतारने की तैयारी कर रही हैं।
2019 के लोकसभा चुनाव नगीना सीट से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी गिरीश जाटव चुनाव जीते थे। लेकिन इस चुनाव में मायावती ने एंटी इनकंबेंसी की डर से नगीना सीट पर अपने कैंडिडेट बदलने का फैसला लिया है। वहीं बसपा ने गिरीश जाटव को बुलंदशहर से प्रत्याशी बना दिया है।
यह भी पढ़ें

Elvish Yadav Snake Venom Case: कैसे होता है सांप के जहर से नशा? जिसमें फंस गए एल्विश यादव

नगीना सीट पर BSP जल्द ही किसी मजबूत प्रत्याशी को उतार सकती है। इधर समाजवादी पार्टी से बातचीत टूटने के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने भी अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। नगीना सीट पर सपा ने मनोज कुमार और भाजपा ने नहटौर से विधायक ओम कुमार को टिकट दिया है।
नगीना लोकसभा सीट इन दिनों सपा और चंद्रशेखर आजाद के बीच सियासी खींचतान को लेकर सुर्खियों में हैं। चंद्रशेखर आजाद ने पहले इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। उनकी सपा से बातचीत भी चल रही थी। माना जा रहा था कि समाजवादी पार्टी उन्हें इंडिया गठबंधन में शामिल कर नगीना सीट से चुनाव लड़ा सकती हैं। लेकिन आखिर समय में बातचीत टूट गई।
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव के बीच जेल में आजम खान से मुलाकात करेंगे चंद्रशेखर आजाद, बेटे से कहा- हर दर्द का होगा हिसाब

सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव चाहते थे कि चंद्रशेखर आजाद समाजवादी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ें। लेकिन आजाद अपनी ही पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहते थे। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद भड़क गए। उन्होंने अकेले ही नगीना सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके साथ वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उन सीटों पर भी अपने प्रत्याशी उतारेंगे। जहां पर उनकी पार्टी बेहतर स्थिति में हैं। ऐसे में समाजवादी की मुश्किलें बढ़ना तय हैं।

Home / Bulandshahr / अखिलेश-चंद्रशेखर की सियासी जंग के बीच मायावती ने यूपी की इस सीट पर चला बड़ा दांव! दिलचस्प हुई लड़ाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो