scriptHoli Special Train 2024: होली पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के इन 11 स्टेशनों पर ठहरेगी | Holi Special Train 2024: 09523 Delhi Sarai Rohilla-Okha | Patrika News
दौसा

Holi Special Train 2024: होली पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के इन 11 स्टेशनों पर ठहरेगी

Holi Special Train 2024: रेलवे की ओर से होली पर्व ( Holi 2024 ) पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए ओखा-दिल्ली सराय-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल (1 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जाएगा।

दौसाMar 10, 2024 / 12:00 pm

santosh

Holi Special Train 2024

Holi Special Train 2024: रेलवे की ओर से होली पर्व ( Holi 2024 ) पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए ओखा-दिल्ली सराय-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल (1 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09523 ओखा-दिल्ली सराय सुपरफास्ट स्पेशल (Okha Dee Sf Spl 09523 Train) 19 मार्च मंगलवार को ओखा से 10 बजे रवाना होकर बुधवार को 5. 03 बजे दौसा, 5. 29 बजे बांदीकुई एवं 10.10 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें

राजस्थान की इस नई रेल लाइन पर ट्रायल के दौरान 126 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, जानिए कब से चलेगी ट्रेन


इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09524 दिल्ली सराय-ओखा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा ( Delhi Okha Sf Spl 09524 Train) 20 मार्च बुधवार को दिल्ली सराय से 13. 20 बजे रवाना होकर गुरुवार को 13. 50 बजे ओखा पहुंचेगी। मार्ग में द्वारका, खंभालिया, जामनगर, हापा, राजकोट, सुरेन्द्रनगर, विरमगाम, महेसाना, ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर व रेवाड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।


यह भी पढ़ें

…तो राजस्थान में शुरू होगा ‘गांव बंद’ आंदोलन, शामिल होंगे 45000 गांव, जानिए किसने दी सरकार को चेतावनी

Home / Dausa / Holi Special Train 2024: होली पर चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के इन 11 स्टेशनों पर ठहरेगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो