रेल संरक्षा आयुक्त बनियाना, नांगल राजावतान एवं सलमेपुरा होते हुए ट्रैक का ट्रॉली से निरीक्षण करते हुए शाम करीब 5.30 बजे डिडवाना पहुंचे। ट्रैक, लेवल, अंडरब्रिज, पुलिया, स्टेशन भवन, कंट्रोल पैनल सिग्नल समेत तमाम चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
यह भी पढ़ें : ...तो राजस्थान में शुरू होगा 'गांव बंद' आंदोलन, शामिल होंगे 45000 गांव, जानिए किसने दी सरकार को चेतावनी
उत्तर पश्चिमी रेलवे के डीआरएम विकास पुरुवार, सीईओ वेदप्रकाश, चीफ इंजीनियर गगन गोयल, डिप्टी चीफ इंजीनियर विक्रम मीना, एक्सईएन सीएस यादव, सहायक अभियंता रामअवतार मीना,सीनियर सेक्शन इंजीनियर गंगासागर परसोईयां एवं कृष्ण कुमार जेलियां समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। इधर, दौसा स्टेशन पर सीआरएस ने सवाल का उचित जवाब नहीं देने पर एक अधिकारी को फटकार भी लगाई तथा फाटक के कार्मिकों को प्रशिक्षण नहीं देने पर नाराजगी जताई।