scriptRajasthan News : दौसा में लगी आग, जिंदा जली महिला, मौके पर ही मौत, घर में मचा कोहराम | Rajasthan News : Woman burnt alive in fire in Dausa | Patrika News
दौसा

Rajasthan News : दौसा में लगी आग, जिंदा जली महिला, मौके पर ही मौत, घर में मचा कोहराम

Rajasthan News : तेज हवा के चलते आग तेजी से भड़की। महिला आग बुझाने के लिए दौड़ी थी। आग बुझाने के प्रयास में वह चपेट में आ गई और जलने से मौके पर ही मौत हो गई।

दौसाMay 10, 2024 / 10:15 am

Rakesh Mishra

Rajasthan News : राजस्थान के दौसा से बड़ी खबर आ रही है। यहां दौसा जिले के सिकराय में आग में झुलसने से एक महिला की मौत हो गई। दरअसल महिला के घर के पास रखी लकड़ियों में आग लग गई थी। आग की भनक लगने पर महिला उसे बुझाने लगी थी, लेकिन आग की चपेट में आने से महिला ने दम तोड़ दिया। मामला कुंडेरा डूंगर गांव का है।
बता दें कि लाली देवी उम्र 50 साल के घर के पास रखी लकड़ियों में देर रात्रि को अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से भड़की। महिला आग बुझाने के लिए दौड़ी थी। आग बुझाने के प्रयास में वह चपेट में आ गई और जलने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने देर रात्रि मृतक महिला लाली देवी का शव सिकराय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। लकड़ियों में आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हुई है, ऐसे में पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Hindi News/ Dausa / Rajasthan News : दौसा में लगी आग, जिंदा जली महिला, मौके पर ही मौत, घर में मचा कोहराम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो