scriptआईएमडी अलर्ट: झुलसाने वाली गर्मी से बचकर रहे, चल रहे आफत के दिन, क्या बोले मौसम वैज्ञानिक? | IMD alert: Weather dangerous, leave home with preparation | Patrika News
फर्रुखाबाद

आईएमडी अलर्ट: झुलसाने वाली गर्मी से बचकर रहे, चल रहे आफत के दिन, क्या बोले मौसम वैज्ञानिक?

आईएमडी के अनुसार भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले 4 दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

फर्रुखाबादMay 23, 2024 / 05:46 am

Narendra Awasthi

मौसम विभाग के अनुसार भीषण गर्मी से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। अगले चार दिनों तक तापमान और बढ़ने की संभावना है। गर्म हवाएं भी चलेगी। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी। नोडल अफसर डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में सामान्य से दो-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तेज हवाएं चलने की संभावना है। रात को भी आसमान साफ रहेगा।
यह भी पढ़ें

एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादल भी रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा रात का मौसम?

रात का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम वैज्ञानिक ने भी लोगों को सावधान किया है। जिसके अनुसार पूरी बांह के कपड़े पहन और छाता लेकर धूप में निकले। पानी पीते रहे।

Hindi News/ Farrukhabad / आईएमडी अलर्ट: झुलसाने वाली गर्मी से बचकर रहे, चल रहे आफत के दिन, क्या बोले मौसम वैज्ञानिक?

ट्रेंडिंग वीडियो