scriptCAA को लेकर शहर से गांव तक पुलिस रही चौकन्नी , संवेदनशील जगहों पर पैरामिलिट्री ने किया गश्त | police flag march after amendment of CAA | Patrika News
गोरखपुर

CAA को लेकर शहर से गांव तक पुलिस रही चौकन्नी , संवेदनशील जगहों पर पैरामिलिट्री ने किया गश्त

SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कहा कि शहरी और ग्रामीण सभी इलाकों में थाना/चौकी प्रभारी और बीट पुलिस अधिकारी BPO अपने इलाकों में जाएं और कानून के बारे में लोगों को बताएं। किसी भी स्थिति में कोई भ्रम न फैलने पाए। अगर कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो तुरंत आला-अधिकारियों को सूचना दें।

गोरखपुरMar 12, 2024 / 09:08 am

anoop shukla

CAA को लेकर शहर से गांव तक पुलिस रही चौकन्नी , संवेदनशील जगहों पर पैरामिलिट्री ने किया गश्त

CAA को लेकर शहर से गांव तक पुलिस रही चौकन्नी , संवेदनशील जगहों पर पैरामिलिट्री ने किया गश्त

शुक्रवार की शाम सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट CAA का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही यह कानून देशभर में लागू हो गया है। इसके बाद जिले में पुलिस अलर्ट मोड पर रही। SSP डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने सभी सर्किल अफसर, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को लगातार क्षेत्र में गश्त कर लोगों से संवाद करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण सभी इलाकों में थाना/चौकी प्रभारी और बीट पुलिस अधिकारी BPO अपने इलाकों में जाएं और कानून के बारे में लोगों को बताएं। किसी भी स्थिति में कोई भ्रम न फैलने पाए। अगर कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है, तो तुरंत आला-अधिकारियों को सूचना दें।
तिवारीपुर क्षेत्र के घसिकटरा चौकी क्षेत्र में SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई और सिटी मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे ने पुलिस टीम के साथ गश्त किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर कानून के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लोगों को कानून के फायदे बताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की।
SP सिटी ने कहा कि इस कानून के देश के निवासियों को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। आप सभी लोग अमन चैन से रहें। किसी के बहकावे में न आवें। उन्होंने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व आपको भड़काने का प्रयास करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस दौरान चुनाव कराने आए अर्धसैनिक बल के जवानों ने भी SHO तिवारीपुर के साथ मार्च किया।
CO कैंट अंशिका वर्मा ने बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़कों पर मौजूद लोगों से बात की। CO कैंट ने कहा कि ये कानून देश हित में है। इससे किसी भी जाति, धर्म के देशवासी का कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य प्लेटफार्म पर अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें, किसी के बहकावे में न आएं।
किसी तरह की कोई परेशानी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। ASP अंशिका ने कहा कि सभी अधिकारियों के नंबर ऑनलाइन उपलब्ध हैं, अपने आसपास हो रही किसी भी अप्रिय गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों के साथ साझा करें। इस दौरान SHO कैंट पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
CAA को हिंदी में नागरिकता संशोधन कानून कहा जाता है। इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

Home / Gorakhpur / CAA को लेकर शहर से गांव तक पुलिस रही चौकन्नी , संवेदनशील जगहों पर पैरामिलिट्री ने किया गश्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो