scriptMonsoon Update: मानसून से पहले मौसम विभाग का नया अपडेट, 2 दिन तक इन 34 जिलों में आंधी, ओले, बारिश | Monsoon Update in MP Weather Alert in MP IMD Alert for rain thunder hail storm in 34 Districts of MP before monsoon | Patrika News
ग्वालियर

Monsoon Update: मानसून से पहले मौसम विभाग का नया अपडेट, 2 दिन तक इन 34 जिलों में आंधी, ओले, बारिश

Monsoon Update: राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं ने बढ़ाया मध्य प्रदेश में पारा, गर्मी और उमस से बेहाल हुए लोग, वहीं चक्रवातीय घेरे और ट्रफ लाइन के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से इन 34 जिलों में दो दिन बारिश, तेज आंधी के साथ ओले-बिजली गिरने का अलर्ट, प्रदेश में इस दिन एंट्री मारेगा मानसून..

ग्वालियरMay 11, 2024 / 03:50 pm

Sanjana Kumar

weather alert

एमपी में फिर बदलने वाला है मौसम, अगले 9 घंटों में 34 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी।

राजस्थान से आ रही गर्म हवा के कारण मध्य प्रदेश में कई जिलों में शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।
जिससे इन जिलों में गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल हो गए। वहीं अब मौसम विभाग ने एमपी के 35 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, आप भी जानें अपने शहर का हाल..
ग्वालियर में 40.5 डिग्री सेल्शियस तापमान दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से यहां दिन में गर्मी बढ़ गई और गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। रात में भी उमस का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से शनिवार को शहर का मौसम बिगड़ेगा और आंधी व बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी और बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं शुक्रवार को शाम के समय 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली।
शुक्रवार को सुबह से आसमान साफ था। दोपहर 12 बजे के बाद राजस्थान की तरफ से गर्म हवा आने लगी, जिससे सूरज की तल्खी बढ़ गई। दोपहर 2:30 से तीन बजे के बीच अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे गर्मी बढ़ गई। जबकि गुरुवार को 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले। सूर्य अस्त होने के बाद भी गर्म हवा चली। हवा में नमी होने की वजह से उमस का भी अहसास हुआ।

2 दिन तक बरसेंगे बादल, जल्द आएगा मानसून

देश के अलग-अलग हिस्सों में 6 चक्रवातीय घेरे बने हैं और दो ट्रफ लाइन हैं। इससे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से पूरे प्रदेश का मौसम बिगड़ने की संभावना है। राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरे से ग्वालियर-चंबल संभाग में आंधी और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। भोपाल में भी 11-12 मई को बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार देश भर में मानसून 11 दिन पहले ही दस्तक दे देगा। वहीं एमपी में 21 जून के आस-पास एंट्री ले सकता है।

13 मई से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 13 मई के बाद ही गर्मी की वापसी होगी। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचेगा। 16 मई को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।
इधर एमपी की राजधानी भोपाल में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी शहरवासी गर्मी और उमस से बेहाल हैं। इस समय तेज गर्मी के साथ नमी के चलते लोगों को उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। शहर में पिछले सात दिन से लगातार तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा है, नमी के चलते कभी आंशिक तो कभी हल्के बादलों की स्थिति बन रही है।

ये रहा शहर का हाल


राजधानी भोपाल में शनिवार को सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा लगा रहा। यहां लोगों को गर्मी और उमस ने बेहाल कर दिया। बता दें कि शुक्रवार को भी सुबह से ही मौसम का मिजाज गर्म रहा। सुबह से धूप खिलती रही और लोग धूप से बेहाल नजर आए। दोपहर 3 बजे के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। इस दौरान आसमान में बादलों के साथ तेज हवा भी चली। दोपहर 3:30 से 4:30 के बीच हवा की अधिकतम रफ्तार कुछ समय के लिए 34 किमी प्रतिघंटा के आसपास पहुंच गई थी।
तेज हवा और बादलों के कारण दोपहर से शाम तक तीन घंटे में अधिकतम तापमान में भी लगभग 6 डिग्री की गिरावट आ गई। दोपहर 2:30 बजे जहां अधिकतम तापमान 40.2 था वहीं शाम को 34.6 डिग्री पर पहुंच गया। वैसे शहर का अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम 26.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.9 और न्यूनतम 26.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

इस गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले अगले पांच दिनों तक आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश होने के आसार है।

50 km प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा, गिरेगी बिजली

एमपी में बार-बार बदलते मौसम के बीच मौसम विभाग ने शनिवार को तेज आंधी-बारिश की भविष्यवाणी की है। यहां तेज हवाएं चलेंगी। हवा की रफ्तार करीब 50 km प्रति घंटा रहेगी। वहीं प्रदेश की कई जगहों पर बिजली गिरने के साथ-साथ बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने सिवनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, शहडोल, अनूपपुर, मऊगंज, सीधी, उमरिया समेत 34 जिलों में अलर्ट जारी किया है।
सूरज की तपती धूम ने आमजनों की टेशन बढ़ाकर रख दी है., क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि गर्मी के दिनों में लोग अधिक बीमार होने लगते है। ऐसे में बारिश की वजह से कई जगह पर ठंडक भी देखी गई, जिसमें राजधानी भोपाल, दमोह, जबलपुर, मंडला, कटनी, डिंडोरी सहित मध्य प्रदेश के कई इलाके शामिल है।

आज ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उमरिया, शहडोल, अनुपपुर, डिंडोरी, सिवनी, सीधी में बिजली के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके साथ ही बैरागढ़, इंदौर, देवास, सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, दमोह, कटनी एवं मैहर में में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावनाएं है. तो वहीं उज्जैन, खंडवा, भोपाल, राजगढ़, विदिशा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, धार, खरगोन, महेश्वर, सांची, भीमबेटका, नरसिंहपुर, सागर, छतरपुर, पन्ना, जबलपुर, मंडला, सिंगरौली में बिजली के साथ रात के समय हल्की आंधी आने की संभावना है।

यहां पढ़ें MP में कब आ रहा मानसून

मौसम विज्ञानी के मुताबिक उत्तर पूर्वी राजस्थान में एक चक्रवात और यहां से एक ट्रफ लाइन बनी है। इससे बड़ी मात्रा में नमी के चलते हल्के बादल बन रहे हैं। गुरुवार से एक पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। अगले 5-6 दिन मौसम इसी तरह रहेगा।

Hindi News/ Gwalior / Monsoon Update: मानसून से पहले मौसम विभाग का नया अपडेट, 2 दिन तक इन 34 जिलों में आंधी, ओले, बारिश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो