scriptGangster weds Lady Don: चार स्टेट की पुलिस को सता रहा ये डर…शादी में 250 पुलिसकर्मी पहुंचे… जेल से आया दूल्हा | Gangster weds Lady Don: This fear is haunting the police of four states...250 policemen arrived at the wedding...Groom came from jail | Patrika News
जयपुर

Gangster weds Lady Don: चार स्टेट की पुलिस को सता रहा ये डर…शादी में 250 पुलिसकर्मी पहुंचे… जेल से आया दूल्हा

Gangster weds Lady Don: इस अनोखी शादी में चार राज्यों की पुलिस की नजर है। दिल्ली पुलिस तो पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

जयपुरMar 12, 2024 / 10:47 am

JAYANT SHARMA

delhi_weddingphoto_2024-03-12_10-41-02.jpg

anuradha or kala wedding

Gangster weds Lady Don: दिल्ली में आज अनोखी शादी हो रही है। ऐसा संभवतः पहली बार हो रहा है कि खूंखार गैंगस्टर को शादी करने के लिए छह घंटे की पुलिस कस्टडी पैरोल मिली हैं। उसकी शादी लेडी डॉन के साथ हो रही हैं। सवेरे दस बजे से शाम चार बजे तक शादी की तमाम रीत रिवाज पूरे करने होंगे और उसके बाद दूल्हे को वापस तिहाड़ जेल ले जाकर बंद कर दिया जाएगा। इस अनोखी शादी में चार राज्यों की पुलिस की नजर है। दिल्ली पुलिस तो पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इस शादी में गैंगवार का भी डर सता रहा है।

दरअसल हरियाणा के गैंगस्टर काला जठेडी की शादी राजस्थान की रहने वाली अनुराधा चौधरी से हो रही है। वह पहले से शादीशुदा है लेकिन पति से अलग हो चुकी है। वह आनंदपाल सिंह, लॉरेस विश्नोई जैसे गैंगस्टर्स के संपर्क में रही। गैंगस्टर राजू ठेहट के मर्डर में भी उसका नाम उछला था। हांलाकि बाद में पुलिस ने उससे पूछताछ नहीं की थी। उसे कुछ महीनों पहले दिल्ली में ही काला जठेडी के साथ पकड़ा गया था। दोनो को जेल में बंद कर दिया गया था।

लेकिन उसके बाद अनुराधा उर्फ लेडी डान को पैरोल मिल गई थी। दोनो ने शादी करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी, कोर्ट ने काला जठेडी को छह घंटे की पैरोल दी है। इसमें शादी कर उसे वापस जेल जाना है। कल भी उसे छह घंटे की पैरोल दी जाएगी। जिसमें हरियाणा राज्य में वह शादी के बाकी रीत रिवाज पूरे कर सकता है।

Home / Jaipur / Gangster weds Lady Don: चार स्टेट की पुलिस को सता रहा ये डर…शादी में 250 पुलिसकर्मी पहुंचे… जेल से आया दूल्हा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो