scriptLok Sabha Elections 2024 : चुनावी खर्च के मामले में ये प्रत्याशी सबसे आगे, जानिए सबसे पीछे कौन? | Lok Sabha Elections 2024 : Jaipur Rural Lok Sabha seat BJP candidate Rao Rajendra Singh leads in election expenditure | Patrika News
जयपुर

Lok Sabha Elections 2024 : चुनावी खर्च के मामले में ये प्रत्याशी सबसे आगे, जानिए सबसे पीछे कौन?

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव के मतदान में चार दिन शेष बचे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों का प्रचार जोर-शोर से जारी है। नामांकन के बाद लोकसभा सीट जयपुर और ग्रामीण के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी प्रचार में पैसा खर्च कर रहे हैं।

जयपुरApr 14, 2024 / 01:21 pm

Anil Prajapat

bjp_vs_congress.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : जयपुर। लोकसभा चुनाव के मतदान में चार दिन शेष बचे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों का प्रचार जोर-शोर से जारी है। नामांकन के बाद लोकसभा सीट जयपुर और ग्रामीण के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी प्रचार में पैसा खर्च कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा 95 लाख तय की है, लेकिन जिले का एक भी प्रत्याशी अभी तक तय सीमा तक नहीं पहुंच पाया है।

जयपुर ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह खर्च में सबसे आगे चल रहे हैं। राव ने नामांकन के बाद 15 दिन में सबसे अधिक 59.10 लाख रुपए प्रचार में खर्च किए हैं। इसके बाद लोकसभा जयपुर से भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने 48.76 लाख रुपए खर्च किए हैं। ग्रामीण सीट से कांग्रेस के अनिल चौपड़ा ने 34.84 लाख प्रचार में लगा दिए हैं। सबसे पीछे जयपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास हैं। उन्होंने अभी तक प्रचार पर महज 10.17 लाख रुपए खर्च किए हैं।

 

जिला निर्वाचन कार्यालय को सौंपे खर्च के ब्यौरे के अनुसार प्रत्याशी इस बार खान-पान पर सबसे कम खर्च कर रहे हैं। चुनावी प्रचार में लंगर गायब हो गए हैं। प्रत्याशियों ने लंगर में खर्च नहीं दिखाया है। वहीं, चाय-नाश्ते में खर्च कम दिखाया है। लेकिन सबसे अधिक खर्चा रैली, सभा, कार्यालयों और वाहनों पर किया जा रहा है। प्रताप सिंह ने करीब पांच हजार रुपए चाय-नाश्ते पर खर्च किए हैं तो मंजू शर्मा ने 2.40 लाख रुपए तक चाय-नाश्ते पर खर्च कर दिए। ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा ने वाहनों पर सबसे अधिक सात लाख रुपए खर्च किए हैं।

यह भी पढ़ें

राजस्थान के इस गांव में लड़की की शादी करने से कतराते हैं लोग, वजह जान रह जाएंगे हैरान

जयपुर ग्रामीण से भाजपा उम्मीदवार राव राजेन्द्र सिंह के पक्ष में पीएम ने 2 अप्रेल को कोटपूतली में सभा की। सभा पर 30.31 लाख रुपए खर्च हुए। राव राजेन्द्र ने नामांकन भरने से लेकर 9 अप्रेल तक चुनाव प्रचार में कुल 59 लाख रुपए खर्च किए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा का भी खर्च भी शामिल बताया है। इसी प्रकार 6 अप्रेल को कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास और अनिल चौपड़ा के समर्थन में रैली करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की विद्याधर नगर स्थित सभा में कुल 7.40 लाख का खर्चा हुआ। प्रताप सिंह ने 3.71 लाख और अनिल चौपड़ा ने भी 3.71 लाख रुपए खर्च का ब्यौरा दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो