scriptUP Weather: फिर से प्रचंड रूप में लौटी गर्मी,पारा 40 पार | UP Weather: Heat returns in intense form, mercury crosses 40 | Patrika News
लखनऊ

UP Weather: फिर से प्रचंड रूप में लौटी गर्मी,पारा 40 पार

लखनऊ में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

लखनऊMay 25, 2024 / 11:14 am

Ritesh Singh

UP Weather

UP Weather

UP weather update: चार दिन तक राहत के बाद, शुक्रवार से गर्मी फिर से प्रचंड रूप में आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात का तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election : यूपी से भाजपा की विदाई तय: अखिलेश

प्रचंड गर्मी में हवा के गर्म थपेड़े लू को भी मात दे रहे हैं। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को तापमान तीन डिग्री अधिक रहा। लखनऊ का 40.2 डिग्री तापमान 44 डिग्री की गर्मी का अहसास करा रहा है। रातें भी बहुत गर्म हो गई हैं। शुक्रवार को सूरज की तपिश से सड़कें पिघलने की स्थिति में आ गईं। (Weather Alert) लखनऊ में सुबह से ही गर्मी परेशान करने लगी और 11 बजे के बाद धूप और तीखी हो गई।
यह भी पढ़ें

UP Nautapa weather: 25 मई से नौतपा का भीषण प्रकोप: गर्मी के तेवर होंगे और प्रचंड 

दोपहर एक बजे तक सूरज पूरी तरह से प्रचंड रूप में आ गया। गर्मी को देखते हुए लोग ऑफिस या घर की छांव में ही दुबके रहे। पशु-पक्षियों ने भी छांव की तलाश की। गर्मी का ताप इतना था कि दोपहर 12 बजे के बाद वही लोग सड़कों पर दिख रहे थे जिन्हें बाहर जाना बहुत जरूरी था। दो बजे तक सड़कें भी सुनसान हो गईं।

Hindi News/ Lucknow / UP Weather: फिर से प्रचंड रूप में लौटी गर्मी,पारा 40 पार

ट्रेंडिंग वीडियो