scriptMP Rains Update: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, आने वाला है तेज आंधी-तूफान, 23 घंटे होगी प्री-मानसून बारिश | MP Rains Update : Strong storm is coming, there will be 23 hours of pre-monsoon rain | Patrika News
समाचार

MP Rains Update: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, आने वाला है तेज आंधी-तूफान, 23 घंटे होगी प्री-मानसून बारिश

MP Rains Update : ग्वालियर चंबल संभाग राजस्थान के नजदीक है। पश्चिमी हवा चलने पर राजस्थान की गर्मी आना शुरू हो जाएगी। 24 मई को अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

ग्वालियरMay 24, 2024 / 10:56 am

Ashtha Awasthi

Weather Update

Weather Update

MP Rains Update : मध्यप्रदेश सहित ग्वालियर की खाड़ी (पूर्वी हवा) से आ रही नमी के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। लगातार दूसरे दिन शहर को हीट वेव से राहत रही। न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
प्रदेश में ग्वालियर की रात सबसे गर्म रही। गर्मी के कारण रात में बेचैनी बढ़ी है। मौसम विभाग ने 25 से 28 मई के बीच सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट (MP weather update) जारी किया है। 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा में गर्मी फिर बड़ा अटैक करेगी। 26 से 27 मई के बीच तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है।
ये भी पढ़ें: तंदूर जैसा तपा ‘राजगढ़’ , मौसम विभाग की भविष्यवाणी, तूफानी आंधी – बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसके असर से पूर्वी हवा चल रही है। इसकी वजह से राजस्थान की गर्म हवा शांत हो गई है। पूर्वी हवा अपने साथ नमी लेकर आ रही है। नमी की वजह से ज्यादा गर्मी नहीं हो पा रही। तापमान भी सामान्य स्थिति में आ गया है। कई जिलों में तेज आंधी बारिश के आसार भी जताए जा रहे हैं।

राजस्थान तप रहा है, इस कारण बढे़गी गर्मी

  • राजस्थान में भीषण गर्मी हो रही है। यहां पर गर्मी का रेड अलर्ट जारी है। ग्वालियर चंबल संभाग राजस्थान के नजदीक है। पश्चिमी हवा चलने पर राजस्थान की गर्मी आना शुरू हो जाएगी। 24 मई को अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।
  • बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धनबाद के पास आने के बाद पूर्वोत्तर राज्य की ओर जाएगा। इस कारण अपनी ओर हवा खींचेगा। जिससे पश्चिमी हवा की गति बढ़ेगी। इससे गर्मी की रतार भी बढ़ेगी।
  • 25 से 28 मई के बीच का गर्मी का जो दौर शुरू होगा, उसमें भीषण गर्मी रहेगी। गर्मी रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

भोपाल, इंदौर में तेज हवा-आंधी की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से एमपी के कई जिलों में तेज हवा-आंधी की संभावना प्रदेश के अन्य जिलों में है। इंदौर में तेज हवा-आंधी चलने की संभावना रहेगी। वहीं बात मानसून की करें तो 20 जून तक इसे आने की संभावना जताई जा रही है।

एक नजर तापमान पर

भोपाल44.4 डिग्री सेल्सियस
इंदौर44.5 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर42.4 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर41.5 डिग्री सेल्सियस

Hindi News/ News Bulletin / MP Rains Update: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, आने वाला है तेज आंधी-तूफान, 23 घंटे होगी प्री-मानसून बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो