scriptFire Breaks Out In Noida: नोएडा एक्सटेंशन में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, कोई जनहानि नहीं | Fire breaks out in flat in Noida Extension due to short circuit no casualties | Patrika News
नोएडा

Fire Breaks Out In Noida: नोएडा एक्सटेंशन में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

Fire Breaks Out In Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक आवासीय सोसायटी (ऐस सिटी) के एक फ्लैट में गुरुवार को आग लग गई। हालांकि, फायरबिग्रेड की टीम पहुंचने से पहले स्थानीय निवासियों ने आग पर काबू पा लिया।

नोएडाMar 21, 2024 / 07:32 pm

Anand Shukla

 Fire breaks out in flat in Noida Extension due to short circuit no casualties

Fire Breaks Out In Noida

Fire Breaks Out In Noida: नोएडा एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तब तक निवासियों ने आग पर काबू पा लिया था।
इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली, नहीं तो आसपास के फ्लैट को भी काफी नुकसान होता। जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी के फ्लैट में आग लगी। घटना सोसाइटी के जे-टावर की बताई जा रही है। आग 22वें फ्लोर के फ्लैट में लगी।

Home / Noida / Fire Breaks Out In Noida: नोएडा एक्सटेंशन में शॉर्ट सर्किट से फ्लैट में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो