scriptजापान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.9 की तीव्रता | Earthquake of magnitude 5.9 shakes Japan | Patrika News
विदेश

जापान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.9 की तीव्रता

Another Earthquake In Japan: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं और उन देशों में जापान भी शामिल है। आज एक बार फिर जापान में भूकंप आया है।

नई दिल्लीApr 16, 2024 / 12:10 pm

Tanay Mishra

Earthquake

Earthquake on Loyalty Islands

दुनियाभर में भूकंप के तेज़ी से बढ़ते मामले किसी से भी छिपे नहीं हैं। कहीं न कहीं हर दिन ही भूकंप आ रहे हैं और कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं। इन देशों में जापान (Japan) भी शामिल है। आज, मंगलवार, 16 अप्रैल को जापान में एक बार फिर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.9 रही। यह भूकंप कोशिमा (Koshima) से 143 किलोमीटर साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार जापान में आज जल्द सुबह 4 बजकर 08 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी पुष्टि जापान की जियोफ़िज़िक्स एजेंसी ने भी की।

कितनी रही जापान में आए भूकंप की गहराई?

जापान में आज आए इस भूकंप की गहराई 8 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी इसकी पुष्टि की।


झटका हुआ महसूस पर नहीं हुआ नुकसान

जापान में आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को झटका महसूस हुआ। हालांकि इस वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

Hindi News/ world / जापान में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.9 की तीव्रता

ट्रेंडिंग वीडियो