
इनामी नक्सली दंपती गिरफ्तार
Naxalites Arrested In Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गादीरास थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 10 लाख के इनामी नक्सली दंपती को गिरफ्तार किया है।
इसमें पुरुष नक्सली पर आठ लाख एवं महिला नक्सली पर दो लाख का इनाम है। इनका नाम मुचाकी हिडमा व कुंजाम कोसी बताया गया है। दोनों पर सुकमा व दंतेवाड़ा जिले में घटित कई बड़ी घटनाओ को अंजाम देने का आरोप है। गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी गुरुवार को एक पत्रवार्ता में नक्सल ऑपरेशन एएसपी किरन चव्हाण ने दी है।
एएसपी चव्हाण ने बताया कि गादीरास के पोरोपरिया क्षेत्र में दरभा डिवीजन के नक्सलियों ने कैम्प पर अटैक करने व एस्सार की स्लरी पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाने की सूचना थी। इस आधार पर गुरुवार की सुबह छह बजे के आसपास फोर्स मौके पर पहुंची। यहां पहले से घात लगाए नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर बाद नक्सली भाग खड़े हुए। फायरिंग बंद होने के बाद घटनास्थल व आसपास की सर्चिंग के दौरान एक पुरुष व एक महिला को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर इन्होंने अपना नाम मुचाकी हिडमा व महिला ने अपना नाम कुंजाम कोसी बताया। यह दोनों प्रतिबंधित नक्सली संगठन के लिए काम करते थे। महिला नक्सली कोसी के पास इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन राड , कोर्डेक्स वायर, नक्सली पर्चा व एक आईईडी भी बरामद किया गया।
Published on:
03 Mar 2023 11:10 am

बड़ी खबरें
View Allसुकमा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
