
Naxali Surrender
Chhattisgarh Naxalism: सुकमा . सुकमा-दंतेवाड़ा जिले के सीमा क्षेत्र में सक्रिय एक लाख की इनामी मिलिशिया कमांडर सहित चार नक्सलियों ने पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
वहीं नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन की "पुनर्वास नीति" के प्रचार-प्रसार एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे "पुना नर्कोम अभियान" नई सुबह, नई शुरुआत से प्रभावित होकर नक्सली हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन से जुड़े 04 नक्सलियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। वहीं एक लाख इनामी मिलिशिया कमाण्डर मुचाकी देवा, मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर मुचाकी जोगा, मिलिशिया सदस्य मुचाकी हुंगा, मिलिशिया सदस्य सोमारू सभी निवासी कुकानार थाना क्षेत्र के द्वारा गुरुवार को नक्सल ऑप्स कार्यालय सुकमा में सीआरपीएफ 226 बटालियन द्वितीय कमान अधिकारी रणविजय कुमार, नक्सल ऑप्स एएसपी रजत नाग के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया गया।
नक्सली को आत्मसमर्पण करने में सीआरपीएफ 226 बटालियन और छिंदगढ़ थाना प्रभारी एकेश्वर नाग का विशेष योगदान रहा। वहीं, सभी आत्मसमर्पित नक्सली विगत कई वर्षो से नक्सल संगठन में जुड़कर जिला सुकमा-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र के थाना गादीरास, कुकानार, छिन्दगढ़ एवं थाना कटेकल्याण क्षेत्र घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहे है। आत्म समर्पित नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
कटेकल्याण इलाके से महिला समेत 2 नक्सली गिरफ्तार
दंतेवाड़ा . पुलिस ने कटेकल्याण थाना क्षेत्र से एक लाख की ईनामी महिला नक्सली समेत 2 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटेकल्याण थाना क्षेत्र के मारजूम-कलेपाल के जंगल की तरफ फोर्स रवाना हुई थी। मारजूम के नजदीक पहुंचने पर एक महिला समेत 2 संदिग्ध व्यक्ति फोर्स को देखकर भागने लगे। गश्ती दल में शामिल जवानों ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा।
पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ पर महिला ने अपना नाम बुधरी मंडावी पिता सिंगडू निवासी मुंदेनार, थाना पखनार, जिला बस्तर व पुरूष ने अपना नाम तुला वेट्टी पिता वामन वेट्टी बताया। पकड़ी गई महिला नक्सली संगठन में मार्जूम पंचायत केएएमएस अध्यक्ष व पुरूष तुला वेट्टी मुंदेनार डीएकेएमएस संगठन सदस्य के तौर पर कार्यरत थी। पुलिस के मुताबिक बुधरी पर 1 लाख का ईनाम घोषित है। दोनों पर कटेकल्याण थाना में में अलग-अलग मामलों में पहले से अपराध दर्ज हैं। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
Published on:
14 Apr 2023 12:44 pm

बड़ी खबरें
View Allसुकमा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
