
छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा बार्डर पर बड़ा नक्सली हमला हुआ है। दोपहर से जारी मुठभेड़ में 3 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कोबरा बटालियन और DRG के जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है। मुठभेड़ में 14 जवान के घायल होने की सूचना है।
इसी जगह में 23 जवान हुए थे शहीद
बस्तर आईजी ने पी सुंदरराज ने मुठभेड़ की जानकारी दी है। बताया कि टेकलगुड़ेम कैंप पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है, उसी जगह पर 2021 में 23 जवान शहीद हो गए थे। वहीं आज फिर से नक्सलियों ने हमला किया है। बताया गया कि नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला किया है। गोलीबारी में 3 जवान शहीद हो गए हैं, 14 जवान घायल है। इनमें से एक गंभीर है। घायल जवानों को चॉपर से जगदलपुर रेफर किया गया है।
Published on:
30 Jan 2024 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allसुकमा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
