scriptहर अवैध सम्पत्ति पर चलता रहेगा योगी सरकार का बुलडोजर: विजय बहादुर पाठक | BJP Leader Vijay Bahadur Pathak on illegal acquisition | Patrika News
सुल्तानपुर

हर अवैध सम्पत्ति पर चलता रहेगा योगी सरकार का बुलडोजर: विजय बहादुर पाठक

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक (Vijay Bahadur Pathak) ने कहा कि हर अवैध सम्पत्ति और गलत तरीके से अर्जित की गई अचल संपत्ति पर योगी आदित्यनाथ सरकार का यूं ही बुलडोजर चलता रहेगा।

सुल्तानपुरSep 19, 2021 / 05:56 pm

Abhishek Gupta

BJP

BJP

सुलतानपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक (Vijay Bahadur Pathak) ने कहा कि हर अवैध सम्पत्ति और गलत तरीके से अर्जित की गई अचल संपत्ति पर योगी आदित्यनाथ सरकार का यूं ही बुलडोजर चलता रहेगा। उन्होंने सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उस तंज पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा को अपना चुनाव निशान बुलडोजर रख लेना चाहिए।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाजपा को विधानसभा निर्वाचन के दौरान चुनाव चिन्ह बुलडोजर दिए जाने सम्बंधी बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हर अवैध सम्पत्ति व गलत तरीके से अर्जित अचल सम्पत्ति पर बुलडोजर चलाया जाएगा। चाहे वह जितना भी प्रभावशाली व्यक्ति क्यों न हो, सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार का बुलडोजर इसी तरह चलता रहेगा। वे जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी के नेतृत्व में अलीगंज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे।
प्रदेश उपाध्यक्ष पाठक ने स्थानीय लोगों से भाजपा का विधायक चुनने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि शेष चार विधानसभाओं में विकास में बेहतर आयाम देखे गए हैं। उल्लेखनीय है कि इसौली विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक है। श्रीपाठक ने नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए इसौली क्षेत्र से भी भाजपा विधायक चुनने को समय की जरूरत बताया।
पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पांडेय, भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र व पूर्व उम्मीदवार ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी मौजूद रहे। संजय सिंह त्रिलोकचंदी ने कहा कि हम इसौली वासियों के हर दु:ख दर्द में सहभागी बनने को तैयार हैं। शीर्ष नेतृत्व जो फैसला लेगा, वह हमें स्वीकार है। इस अवसर पर संजय सिंह त्रिलोकचंदी की तरफ से बीते 4 साल में हुए विकास कार्य सम्बंधित पुस्तक का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदीप शुक्ला, नंदलाल पाल संतोष सिंह, अशोक सिंह, मुकेश अग्रहरि, अतुल पांडे, सेवानिवृत्त डीएफओ रामदुलार पाठक, आकाश शर्मा, अवधेश दुबे, दिलीप सिंह, राजभर शुक्ल, आचार्य सूर्यभान पांडे रवि सिंह, राम बहादुर सिंह समेत विशिष्ट जन उपस्थित रहे।
प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान सहिजन पौधे का नागरिकों को वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने इस पौधे के बारे में विस्तार से वर्णन करते हुए औषधीय गुणों की व्याख्या की। बोले यह ऐसा पौधा है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। दंडी, पत्ती और फल रोगों को दूर करने में विशेष गुणकारी है। सामान्य नागरिकों को भी पौधे देकर हरित क्रांति फैलाने का आवाहन किया गया।

Home / Sultanpur / हर अवैध सम्पत्ति पर चलता रहेगा योगी सरकार का बुलडोजर: विजय बहादुर पाठक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो