scriptपेट्रोल पंप लूट कांड के बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली..दूसरा गिरफ्तार | police encounter between criminals and police force | Patrika News
सुल्तानपुर

पेट्रोल पंप लूट कांड के बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली..दूसरा गिरफ्तार

बुधवार की रात सुल्तानपुर पुलिस और पेट्रोल पंप लुटेरों में मुठभेड़ हुई। इसमें फायरिंग कर रहे बदमाशों को काबू करने के लिए पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। इस फायरिंग में एक पंद्रह हजार के इनामी के पैर में गोली लगी। दूसरा बदमाश मौके का फायदा उठा कर भाग गया जिसे आगे पुलिस ने घेरेबंदी कर दबोच लिया।

सुल्तानपुरMar 28, 2024 / 09:54 am

anoop shukla

पेट्रोल पंप लूट कांड के बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली..दूसरा गिरफ्तार

पेट्रोल पंप लूट कांड के बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली..दूसरा गिरफ्तार

बुधवार की रात सुलतानपुर के मोतिगरपुर थानाक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पंद्रह हजार के इनामी बदमाश मान सिंह के पैर में गोली लगी है, उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। मान व उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों के पास से अवैध असलहा भी बरामद हुआ है।
बीती रात बीती रात मोतीगरपुर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से पुलिस टीम को सूचना मिली जिस पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस ने बाइक से आते हुए संदिग्धों को रोका तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करना पड़ा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरा मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
लेकिन आगे उसे जयसिंहपुर पुलिस ने घेर कर गिरफ्तार किया। गोली लगने से घायल हुए बदमाश की पहचान गोसाईगंज थानाक्षेत्र निवासी मान सिंह के रूप में हुई है। उस पर 15 हजार का इनाम भी पुलिस ने रखा हुआ था। सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि मान सिंह व उसका साथी अखंड प्रताप पेट्रोल पंम्प लूट कांड में वांछित था। उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Home / Sultanpur / पेट्रोल पंप लूट कांड के बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली..दूसरा गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो