
SIR Update: फॉर्म-6 का आंकड़ा पौने 2 लाख पार; (photo-patrika)
SIR 2026: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि इसमें केवल पात्र एवं विधिवत सत्यापित मतदाताओं के नाम ही शामिल हों।
अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर, सूरजपुर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र—04 प्रेमनगर, 05 भटगांव और 06 प्रतापपुर—के कुल 980 मतदान केंद्रों/विहित स्थानों पर और अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को किया गया।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सुनवाई चरण में, प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात दावा-आपत्तियों का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक एवं अतिरिक्त सहायक अधिकारी अनमैप मतदाताओं को नोटिस जारी कर, निर्धारित तिथियों पर सुनवाई कर रहे हैं।
मतदाताओं की पात्रता सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का जिला स्तरीय सत्यापन टीम द्वारा संबंधित प्राधिकृत अधिकारियों से जांच कर सत्यापन किया जा रहा है। वहीं, राज्य से बाहर जारी दस्तावेजों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के माध्यम से अन्य राज्यों में सत्यापन हेतु भेजा जा रहा है।
सभी अनमैप मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाई जा सके।
Updated on:
11 Jan 2026 12:03 pm
Published on:
11 Jan 2026 12:03 pm
