scriptदमण : 50 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ | 28 new positives in Daman | Patrika News
सूरत

दमण : 50 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ

दमण में 28 नए पॉजिटिव
 

सूरतApr 21, 2021 / 07:43 pm

Gyan Prakash Sharma

दमण : 50 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ

दमण : 50 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ

दमण. कोरोना संक्रमण के बुधवार को दमण के विभिन्न विस्तार से 28 नए पॉजिटिव केस मिले है और अच्छी खबर यह रही कि 50 कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
प्रशासन के अनुसार दमण में मरवड़ अस्पताल और कॉलेज केम्पस में बने आरटीपीसीआर सेन्टर में कोरोना के सैम्पल लिए गए और इनमें से बुधवार को 28 केस पॉजिटिव मिले। इनके साथ अब जिले में 270 केस एक्टिव हो गए हैं।
उधर, शहर व जिले में प्रशासन पर आंकड़े छिपाने के आरोप भी अब लगने लगे हैं। आरोपों के मुताबिक प्रशासन प्रतिदिन कोरोना संक्रमित, रिकवर व कंटेनमेंट जोन की संख्या की ही जानकारी देता है और इसमें आरटीपीसीआर जांच वाले संक्रमित ही शामिल होते हैं, जबकि रेपिड एंटीजन टेस्ट भी रोजाना कई लोग करवाते हैं और उनके आंकड़े सामने नहीं आते हैं। इसके अलावा दमण में कई लोगों की मृत्यु भी हुई है, लेकिन उनके बारे में भी प्रशासन की ओर से किसी तरह की जानकारी नहीं दी जा रही है।
………….
सफल रहा लॉकडाउन

दमण. दमण में सार्वजनिक अवकाश के दिन लॉकडाउन का पहला प्रयोग बुधवार को रामनवमी पर्व के मौके पर सफल रहा है। प्रशासन ने एक आदेश में बताया था कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सार्वजनिक अवकाश के दिन लॉकडाउन रहेगा। आदेश के मुताबिक बुधवार को शहर में लॉकडाउन रहा और कम संख्या में ही लोग घरों से बाहर दिखाई दिए।

Home / Surat / दमण : 50 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो