scriptठगी का शिकार हुए ठगी कर लौट रहे लोग | bronze bought as gold by fake notes | Patrika News
सूरत

ठगी का शिकार हुए ठगी कर लौट रहे लोग

नकली नोट देकर जो सोना खरीदा वह पीतल निकला

सूरतMar 22, 2019 / 09:24 pm

विनीत शर्मा

p

ठगी का शिकार हुए ठगी कर लौट रहे लोग

वापी. भिलाड पुलिस ने नौ ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो ठगी का शिकार भी हुए और ठगी को अंजाम भी दिया। इस अजीबोगरीब मामले में गिरफ्तार सभी आरोपी मुंबई के है।

मुखबिर की सूचना पर भिलाड पुलिस ने नवसारी से मुंबई जा रही तीन कारों को रोककर जांच की तो उसमें से 12 किलो 750 ग्राम पीतल की टिकिया मिलीं। जांच के दौरान गाड़ी से वजन कांटा भी बरामद हुआ। ठगी जैसे कामों में लिप्त समझकर पुलिस ने सभी नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि सभी नौ लोग मुंबई में अलग-अलग जगह नौकरी करते हैं।
नवसारी के किसी शख्स ने डेढ़ करोड़ में सोना देने का लालच दिया था। सभी लोग वहां कार से पहुंचे और रुपए देकर सोना खरीद लिया। जब पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से ज्यादा पूछताछ की तो नई चीज निकलकर सामने आई। आरोपियों ने बताया कि जितनी कीमत मांगी गई थी उनके पास नहीं थी। जिस कारण उन्होंने नकली (चिल्ड्रन) नोट देकर इसे खरीद लिया।
भिलाड पुलिस ने इसकी जानकारी नवसारी पुलिस को भी दी है। कहा जा रहा है कि असली रुपए न मिलने पर ठगों ने ही मुंबई जा रहे लोगों की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस आगे की छानबीन कर रही है। पुलिस ने 18 लाख की तीन कारों समेत कुल 18 लाख 86 हजार रुपए का माल सामान जब्त कर आगे की जांच शुरू की है। गिरफ्तार आरोपियों में सत्यवान दीवेर, मनीष हिरेन शेडकर, संतोष मोरे, वैभव विजय, दयानंद गुरने, राहुले हीरवे, रोहन विजय चतुर्वेदी, सौरभ अरुण और प्रवीण वाकडे शामिल हैं।

Home / Surat / ठगी का शिकार हुए ठगी कर लौट रहे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो