3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चे पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन के प्रति करेंगे जिम्मेदारी का निर्वहन

मासूम बच्चे करेंगे पर्यावरण पर चिंतन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 2 Aug 2018, 9:24 PM IST

file

बच्चे पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन के प्रति करेंगे जिम्मेदारी का निर्वहन

सूरत

राजस्थान पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान में स्कूली बच्चे पर्यावरण के बिगड़ते स्वरूप का चिंतन करते हुए शुक्रवार को सेवा फाउंडेशन और नेशन फस्र्ट के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन पीपलोद की लांसर आर्मी स्कूल प्रांगण में किया जाएगा।
ग्रीष्मकाल में राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के अंतर्गत सूरत समेत दक्षिण गुजरात में हजारों लोगों ने संरक्षित जल, सुरक्षित कल...को ध्यान में रख पानी की बूंद-बंद बचाने की शपथ ली थी। सेवाभावी संगठन सेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने जहांगीरपुरा में तापी नदी के कुरुक्षेत्र घाट से कई क्विंटल जलकुंभी हटाई थी। इसके बाद मानसून में राजस्थान पत्रिका की ओर से हरित प्रदेश अभियान जारी है। इसमें सूरत से अंकलेश्वर, भरुच, बारडोली, नवसारी, वलसाड, वापी, दमण, सिलवासा आदि शहर-कस्बों में पौधारोपण किया जा रहा है। इसी सिलसिले में शुक्रवार सुबह सेवा फाउंडेशन और नेशन फस्र्ट के सहयोग से पीपलोद की लांसर आर्मी स्कूल के प्रांगण में पौधारोपण किया जाएगा। सुबह आठ से ग्यारह बजे तक आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चे पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
होगी स्वास्थ्य जांच
स्कूल परिसर में इस दौरान सेवा फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें डायबिटीज चैकअप, ब्लडप्रेशर जांच, रक्तदान शिविर, एक्यूप्रेशर उपचार, आंख-दांत की जांच श्रीमेहंदीपुर बालाजी अग्रम चेरिटेबल ट्रस्ट, सिविल ब्लड बैंक, इलाहाबाद एक्यूप्रेशर संस्थान, सुम्मीरो फाउंडेशन, नेशन फस्र्ट आदि के सहयोग से की जाएगी।

नेशनल वुमेन कॉन्फ्रेंस कल

वेस्टर्न इंडिया रीजनल काउंसिल की सूरत ब्रांच की ओर से शनिवार को नेशनल सीए वुमेन कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। सूरत ब्रांच के प्रमुख भाविन हिंगर ने बताया कि कॉन्फ्रेन्स घोड़दौड रोड पर कला मंदिर ज्वैलर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर वल्र्ड प्लैटर में सुबह 10 बजे शुरू होगी। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अहमदाबाद की सोनल जैन जीएसटी पर व्याख्यान देंगी। इसके बाद 12 बजे से 1 बजे के बीच अलग-अलग विषयों पर पांच महिला सीए विचार व्यक्त करेंगी। दो बजे से तीन बजे तक संध्या उपाध्याय इमेज बिल्डिंग पर चर्चा करेंगी। चार से पांच बजे तक स्टार्ट अप, सेल्फ मोटिवेशन तथा मैजिक ऑफ एक्सेल पर पांच सीए महिलाएं भाषण देंगी। अंत में बेरोजगार सीए महिलाओं के लिए प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात