सूरत

DIWALI : दिवाली पर अच्छे व्यापार की आस में व्यापारियों ने शुरू की हॉल सेल की खरीदी

सूरत में धूमधाम से मनाए गए गणेश महोत्सव के बाद व्यापारियों में अनोखा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक धीमे चल रहे व्यापार को अचानक से गति मिल गई है। श्राद्ध पक्ष के समाप्त होते ही अन्य शहर और राज्य के व्यापारी सूरत में आने लग जाएंगे। आने वाले दिनों में नवरात्रि और फिर बाद में दिवाली आ रही है। इसलिए सभी व्यापारियों ने अभी से दिवाली DIWALI business के लिए हॉलसेल में खरीदी करना शुरू कर दिया है। व्यापारियों को उम्मीद है की इस साल की दिवाली पर अच्छा व्यापार होगा।

2 min read
Oct 13, 2022
DIWALI : दिवाली पर अच्छे व्यापार की आस में व्यापारियों ने शुरू की हॉल सेल की खरीदी

कोरोना के कारण दो साल तक सभी तरह के व्यापारों पर ब्रेक लग गई थी। इस साल के गणेश महोत्सव पर सभी व्यापार को थोड़ी गति मिली। इसके बाद श्राद्ध शुरू होने पर फिर व्यापार धीमा पड़ गया। लेकिन गणेश महोत्सव में मिली छूट से व्यापारी प्रसन्न हुए और दिवाली के लिए अभी से खरीदी करने लगे है। सभी तरह के व्यापार के लोग हॉलसेल में स्टॉक जमा करने लगे है। जिससे दिवाली पर समान की कमी का असर व्यापार पर ना पड़े। कपड़ा, पटाखे, रोशनी, जूते, तोहफे, घर सजाने का सामान के साथ अन्य सभी तरह के व्यापारी स्टॉक जमा करने और हॉलसेल में बेचना शुरू कर दिए हैं।

- अरबों की खरीदी और बिक्री होगी:
सभी व्यापार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि सूरत कपड़ा DIWALI business का बड़ा बाजार है। यहां रेडीमेड कपड़े के, तरह तरह की रोशनी बनाने वाले, ड्रेस मैटीरियल वाले, घर सजाने का सामान बनाने वाले, जूते बनाने वाले कई छोटी बड़ी कम्पनी है। सभी को धीमे धीमे ऑर्डर मिलने लगे हैं। सब सामान बनाने के लिए रॉ मैटीरियल भी खरीदने लगे है। सभी तरह के व्यापार को मिला जाए तो सूरत में हॉलसेल और छूटक दोनो को मिलाकर अरबों के समान की खरीदी और बिक्री होगी। सूरत में माल बेचने और खरीदने के लिए बाहर के व्यापारी और ग्राहकों का आना शुरू हो गया है।
- तरह तरह की रोशनियों का दे दिया है ऑर्डर:
पिछले दो साल से व्यापार DIWALI business में सिर्फ मंदी देखने को मिली है। गणेश महोत्सव में मिली छूट के चलते रोशनी का व्यापार अच्छा हुआ। पंडाल और मंडप सजाने के लिए लोगो ने रोशनियों की अच्छी खरीदी की। इसलिए दिवाली के लिए अभी से सूरत और मुबई के व्यापारियों को तरह तरह की रोशनियों का बड़ा ऑर्डर दे दिया है। सूरत में हजारों की संख्या में छोटे बड़े रोशनियों के व्यापारी है। सभी ने ऑर्डर दिए है, सभी की गिनती की जाए तो करोड़ों का काम होगा।
- नदीम मूल्ला, रोशनी व्यापारी
- गणपति से ज्यादा दिवाली में फूटेंगे पटाखे:
इस बार गणेश महोत्सव में भक्तो ने जमकर पटाखे फोड़े। स्वागत से लेकर विसर्जन तक पटाखों की मांग रही। इसे देख दिवाली में पटाखों की मांग ज्यादा होने की उम्मीद है। इसलिए बड़ी बड़ी पटाखा कंपनी को ऑर्डर दिया है। अन्य पटाखा विक्रेताओं के भी ऑर्डर बुक हो गए हैं। पिछले दो साल से ना दिवाली नाही शादियों में पटाखे फूट है। इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद में बड़ा ऑर्डर दिया है।
- राजेश बोधानवाला, पटाखा व्यापारी
- दिवाली के लिए स्टॉक भरना शुरू कर दिया:
सूरत रेडिमेट कपड़ो का भी बड़ा बाजार है। दिवाली आने को है और फिर अंतिम समय में माल मिलना मुश्किल हो जाएगा। इस बार दिवाली DIWALI business पर अच्छी बिक्री हो सकती है। इसलिए टर्की, वियतना, मुंबई, दिल्ली के साथ सूरत के अलग अलग व्यापारियों के पास जींस, शर्ट, टी- शर्ट के साथ अन्य रेडीमेड कपड़ों का ऑर्डर दिया है। अभी से ग्राहकों ने नए कपड़ों की मांग शुरू कर दी है। मांग को देख काम किया जा रहा है। सूरत में हजारों कपड़ा व्यापारी है। तो व्यापार करोड़ों रुपए के आंकड़ों को पार कर जाएगा।
- प्रतीक नहीन, रेडिमेट कपड़ा व्यापारी
- तोहफे बनवाना किए शुरू:
हाल गणेश उत्सव को देखकर अच्छे व्यापार की उम्मीद जगी है। इसलिए चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स, तरह तरह की चिकी के साथ अन्य घर सजाने के सामान के गिफ्ट तैयार करने के ऑर्डर दिए है। व्यापार की अच्छी उम्मीद है। तोहफे के व्यापार ने गति पकड़ी तो ऑर्डर और बढ़ा दिए जाएंगे।
- सुमित राय, गिफ्ट आर्टिकल व्यापारी

Published on:
13 Oct 2022 10:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर