scriptगौरीपुत्र लौटे निजधाम, भावभीनी विदाई | Gauriputra returned to Nijdham, Shreebhavari farewell | Patrika News
सूरत

गौरीपुत्र लौटे निजधाम, भावभीनी विदाई

गाजे बाजे से निकली गणनायक की सवारी

सूरतSep 23, 2018 / 10:35 pm

Sunil Mishra

patrika

गौरीपुत्र लौटे निजधाम, भावभीनी विदाई

सिलवासा. पिछले 11 दिन से चल रहे गणेशोत्सव का रविवार को समापन हो गया है। दोपहर तक गणेश पंडालों में पूजन के बाद प्रतिमाओं को दमणगंगा के घाटों पर विधिवत विसर्जन किया गया। अंतिम रोज पिपरिया, आमली, मंदिर फलिया, किलवणी नाका, टोकरखाड़ा, रखोली, खानवेल, नरोली, दादरा में गाजे बाजे के साथ देवाधिदेव श्रीगणेश की सवारी निकली। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विघ्नहत्र्ता के दर्शन किए एवं सफल मनोरथ की कामना की। शहर में आज करीब 250 मूर्तियों का विसर्जन हुआ।
पिपरिया गणेश मंडलम् एवं सिद्धिविनायक मित्र मंडल के पंडाल में पूजा एवं आरती के बाद गणेश प्रतिमा को सजे धजे वाहनों में स्थापित किया एवं विसर्जन यात्रा निकली। विसर्जन के दौरान केरल से आए कलाकारों ने पारंपरिक नृत्यों से दर्शकों को खूब प्रेरित किया। नर्तकों ने पारम्परिक वेशभूषा में विभिन्न देवी-देवताओं को स्वांग रचते हुए नृत्य किया। जगह-जगह दर्शकों को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश वाहन के आगे नाचते गाते, खुशी मनाते श्रद्धालु दमणगंगा तट पर पहुंचे और एवं पूजा के बाद अगले वर्ष जल्दी आ के उच्चारण करते हुए प्रतिमा नदी में प्रवाहित कर दी। विसर्जन के दौरान आमली, शहीद चौक से अथाल दमणगंगा तक वाहनों का जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। रखोली, दादरा, नरोली, खानवेल, मसाट में भी गणेश विसर्जन के दौरान सडक़ों पर वाहनों की लम्बी कतारें लगी। दादरा देमनी रोड पर विसर्जन के लिए भारी वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा।
patrika
वापी में बप्पा को दी भावभीनी विदाई
वापी. 11 दिनों तक भक्तों की पूजा अर्चना के बाद रविवार को गौरीसुत गणपति बप्पा निजधाम लौट गए। हजारों भक्तों ने गाजे बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकालकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
अनंत चतुर्दशी पर विघ्नहर्ता को विदाई देने से पूर्व पंडालों में कथा और आरती की गई। दोपहर होते होते विसर्जन यात्रा शुरू की गई। वापी टाउन, गुंजन, भडक़मोरा समेत अन्य स्थानों के बड़े मंडलों द्वारा विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ शुरू की गई थी। कई बड़े मंडलों की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। सब्जी मंडी के गणेश, भडक़मोरा मे शिवसेना द्वारा स्थापित गणपति गुंजन पर शंभू सेना समेत अन्य कई बड़े मंडलों ने शोभायात्रा के साथ गणपति की विसर्जन यात्रा निकाली थी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से व्यापक बंदोबस्त किया गया था। कई स्थानों पर सामाजिक संस्थाओंं व मंडलों द्वारा गणपति विसर्जन यात्रा का स्वागत किया गया। पुलिस की सूचना के अनुसार अधिकांश मंडलों की मूर्तियां विसर्जन स्थल तक पहुंच गई थी। पानी में अंदर जाने की अनुमति किसी को नहीं थी। घाटों पर दमकल विभाग के गोताखोरों और पुलिस की देखरेख में सभी मूर्तियों का विसर्जन किया गया। बड़े मंडलों के अलावा कई सोसायटियों में स्थापित गणेश भगवान को भी धूमधाम से विसर्जन किया गया। यात्रा में बच्चों से लेकर बुजर्ग भी उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो