5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Propose Day Special : यमी हॉट ब्राउनी और आईसक्रीम के साथ करें उन्हें प्रपोज

गर्मा गरम ब्राउनी के ऊपर चिल्ड आईसक्रीम माहौल को रोमांटिक बनाने के लिए काफी है।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Feb 08, 2018

brownie

brownie

गर्मा गरम ब्राउनी के ऊपर चिल्ड आईसक्रीम माहौल को रोमांटिक बनाने के लिए काफी है। अगर आपने भी प्रपोज डे के दिन अपने पार्टनर को प्रपोज करने का मन बनाया है तो हॉट ब्राउनी विद आईसक्रीम के साथ प्रपोज करें। यहां पढ़ें हॉट ब्राउनी बनाने की रेसिपी -

सामग्री-

डार्क चॉकलेट- 100 ग्राम
मैदा- 1 ½ कप
पिसी चीनी- 1 ½ कप
दूध- ½ कप
बेकिंग पाउडर- 2 चम्‍मच
वैनीला एसेंस- 1 चम्‍मच
अखरोठ- 2 चम्‍मच
चॉकलेट सॉस- 1 कप
चॉकलेट चिप्‍स- 2 चम्‍मच
स्‍ट्रॉबेरी- 4-5 (स्‍लाइस)
बटर- ½ कप

विधि-

एक बाउल में मैदा और बेकिंग पाउडर मिलाएं और किनारे रखें। तब तक के लिए बेकिंग डिश को बटर से ग्रीस कर लें और उस पर बटर पेपर बिछा लें। एक दूसरे बाउल में बटर को चॉकलेट के साथ मिक्‍स कर लें, तब तक मिक्‍स करें जब तक कि चॉक्‍लेट अच्‍छी प्रकार से पिघल ना जाए। अब इस कटोरे को माइक्रोवेव में 1 मिनट के लिए रखें, बिल्‍कुल हाई टंपरेचर पर।

अब अलग से कटोरे में चीनी और वैनीला एसेंस मिलाएं और उसमें मैदा तथा बेकिंग पाउडर वाला मिश्रण डालें। उसके बाद उसमें कुटे हुए अखरोठ भी मिला लें और अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें। अब इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाएं और एक गाढा पेस्‍ट तैयार कर लें। इसे बेकिंग डिश में पलटें और 10-12 के लिए माइक्रोवेव में बेक होने के लिए रखें।

अब ब्राउनी पूरी तरह से तैयार हुई है या नहीं इसके लिए उसमें फोर्क या सलाई डाल कर देखें। अगर यह हो गई हो तो उसे माइक्रोवेव से बाहर निकालें और उस पर हॉट चॉकलेट सॉस तथा चॉकलेट चिप्‍स डालें। स्‍लाइस की हुई स्‍ट्रॉबेरी से ऊपर सजाएं और गरमा-गरम ब्राउनी सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।