31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये पुडिंग्स लगा देंगी डिनर में चार चांद

खाने के बाद मीठा खाना बहुत लोगों को पसंद होता है, हालांकि खाने के बाद डिजर्ट का अपना ही मजा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 9 Dec 2017, 2:36 PM IST

chikoo vanilla pudding

chikoo vanilla pudding

खाने के बाद मीठा खाना बहुत लोगों को पसंद होता है, हालांकि खाने के बाद डिजर्ट का अपना ही मजा है। ज्यादातर लोग घर में ही पुडिंग्स बनाना अच्छा समझते हैं। यह स्वादिष्ट भी बनते हैं और इसमें बनाने वाले का प्यार भी छुपा होता है। आज हम आपको दो ऐसी पुडिंग्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिनका स्वाद चख कर हर कोई आपकी कुकिंग का फैन हो जाएगा। यहां पढ़ें रेसिपी -

चीकू वनिला पुडिंग

सामग्री -
दूध - डेढ़ किलोग्राम
पके चीकू - 8
पिसी चीनी - 75 ग्राम
ताजा क्रीम - 100 ग्राम
अनार के दाने - एक बड़ा चम्मच
कटा पिस्ता - 2 छोटे चम्मच
वनीला कस्टर्ड पाउडर - एक बड़ा चम्मच

यूं बनाएं -

दूध को उबालें, कस्टर्ड पाउडर को १/२ कप ठंडे दूध में घोलें, चीनी और कस्टर्ड के घोल को उबलते दूध में अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ी देर और पकाएं। चार चीकू छीलकर बीज निकालें और छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। बाकी दो चीकू छीलकर पतली फांकें कर लें। आधे छोटे टुकड़े गाढ़े दूध में मिलाकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें। अच्छी तरह ठंडा होने पर सर्विंग बाउल्स में डालें। कटा पिस्ता, अनार, चीकू डालकर सर्व करें।

प्लम रबड़ी डेलीकेसी

सामग्री -
दूध - एक लीटर
प्लम स्लाइस में कटा हुआ - एक कप
कंडेंस्ड मिल्क - 1/2 कप
पिसी इलायची - 1/2 छोटा चम्मच
कैरेमल शुगर - एक छोटा चम्मच

यूं बनाएं -

दूध को मंदी आंच पर पकाएं, बीच-बीच में चलाती रहें, पर्याप्त गाढ़ा हो जाने पर कंडेंस्ड मिल्क व पिसी इलायची मिलाकर पांच मिनट और पकाएं, रबड़ी तैयार है। ठंडा होने पर फ्रिज में रख दें। प्लम स्लाइस को टूथपिक में पिरोकर प्लेट में रखें। ऊपर से ठंडी रबड़ी व कैरेमल शुगर डालकर ठंडी-ठंडी सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।