31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केसरिया रताबी बनाना है बहुत ही आसान

मीठा हर मौके पर अहम होता है। कोई त्योहार हो या खाने के बाद मीठा खाने की इच्छा मिठाईयां तो आमतौर पर हर अवसर पर खाई ही जाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 30 Nov 2017, 4:12 PM IST

Ratabi recipe

Ratabi recipe

मीठा हर मौके पर अहम होता है। कोई त्योहार हो या खाने के बाद मीठा खाने की इच्छा मिठाईयां तो आमतौर पर हर अवसर पर खाई ही जाती हैं। मिठाईयां घर पर बना कर खाना ज्यादा लाभदायक है। बाजार में आए दिन मिलावटी मिठाईयों की शिकायत आती है। ऐसे में घर पर मिठाई बनाना ही ठीक है। यहां पढ़ें दो लाजवाब रेसिपी -

बेसन बर्फी

सामग्री -

बेसन - दो कप
सूजी - दो छोटे चम्मच
घी - एक कप
चीनी - एक कप
दूध - आधा कप
इलायची पाउडर - एक छोटा चम्मच
बादाम कतरन - सजाने के लिए

यूं बनाएं -

सबसे पहले बेसन में सूजी, आधा कप घी और दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं, जिससे ये दानेदार हो जाए। अब चीनी में आधा कप पानी डालकर दो तार की चाशनी बना लें। अब कड़ाही में शेष बचा घी गर्म कर इसमें दानेदार बेसन डालकर धीमी आंच पर सेकें। जब बेसन हल्का सुनहरी रंग का होने लगे तो इसमें तैयार चाशनी व इलायची का पाउडर डालें। आंच धीमी कर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण एक जगह इकट्ठा होने लगे तो गैस बंद कर इसे चिकनी थाली में पलट कर चौकोर टुकड़ों में काटें। बादाम कतरन से सजाकर सर्व करें।

रताबी

सामग्री -

नारियल का चीनी - पौन कप
खोया - दो कप
बूरा - पौन कप
इलायची पाउडर - एक छोटा चम्मच
केसरिया रंग - एक चौथाई छोटा चम्मच
दूध - दो छोटे चम्मच

यूं बनाएं -

सबसे पहले दो चम्मच गर्म दूध में केसरिया रंग घोलें। नॉनस्टिक पैन में खोया और चीनी डालकर धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए पकाएं। जब चीनी घुल जाए तो इसमें नारियल बूरा व पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें से आधा हिस्सा निकालें व शेष आधे मिश्रण में दूध में घुला केसरिया रंग डालें और दो मिनट पकाकर गैस बंद कर दें। अब पहले सफेद वाले मिश्रण से एक रोल बना लें। इसके ऊपर केसरिया वाले मिश्रण को अच्छी तरह लपेट लें। कुछ देर इसे फ्रिज में सैट होने दें फिर इसे आधा इंच मोटे स्लाइस में काटें। सूखे नारियल बूरे से लपेट कर सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।