31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी में एजॉय करें दही की आइसक्रीम

गर्मियों में दही हर तरीके से अच्छा लगता है। फिर चाहे वह लस्सी के रूप में हो, छाछ हो या रायता।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 20 Jun 2018, 4:52 PM IST

dahi icecream

dahi icecream

गर्मियों में दही हर तरीके से अच्छा लगता है। फिर चाहे वह लस्सी के रूप में हो, छाछ हो या रायता। आप चाहें तो दही की आइसक्रीम बना कर भी खा सकते हैं। जी हां दही की आइसक्रीम भी बनती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह झटपट बन जाती है। यहां पढ़ें दही की आइसक्रीम की रेसिपी -

सामग्री -

दही - 1/2 कप (100 ग्राम)
चीनी - 1/4 कप (50 ग्राम)
क्रीम - 1/2 कप (100 ग्राम)
वनीला एसेन्स - 2 बूंद
काजू - 10 ( छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिए)
बिस्किट - 4 (छोटे टुकड़े कर लीजिए)

विधि -

दही और चीनी को मिलाकर, मिक्सर में डालिए और चीनी घुलने तक दही को फैट लीजिए। क्रीम और वनीला एसेन्स डाल कर, एक बार फिर से सारी चीजों के मिक्स होने तक फैट लीजिए। मिश्रण में कटे हुए काजू के टुकड़े डालकर मिलाइए।

किसी एअर टाइट कन्टेनर में बिस्किट के टुकड़े डालिए, मिश्रण डालिये और बचे हुए बिस्किट के टुकड़े डालकर आइसक्रीम को फ्रीजर में जमने के लिए रख दीजिए। ५- ६ घंटे में आइस क्रीम जम का तैयार हो जाती है। आइसक्रीम कन्टेनर को फ्रीजर से निकालिए और ठंडी आइसक्रीम रोज शरबत से सजा कर परोसिये और खाइए।

सुझाव:

आइसक्रीम में आप अपने मनपसन्द सूखे मेवे डाल सकते हैं या किसी फल के छोटे टुकड़े करके मिश्रण में डाले जा सकते है, जैसे सेब, पपीता, अनन्नास, चीकू इत्यादि।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।