31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में ही बनाएं मैंगो श्रीखंड

श्रीखंड खाने का एक अपना ही मजा है, वहीं अगर इसमें यमी मैंगो फ्लेवर मिल जाए तो क्या कहने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 15 Jun 2018, 4:40 PM IST

mango shrikhand

mango shrikhand

श्रीखंड खाने का एक अपना ही मजा है, वहीं अगर इसमें यमी मैंगो फ्लेवर मिल जाए तो क्या कहने। आप घर में भी मैंगो श्रीखंड बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसे झटपट बना कर मेहमानों के सामने भी परोसा जा सकता है। यहां पढ़ें मैंगो श्रीखंड बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

ताजा दही - २ १/२ कप (५०० ग्राम)
पाउडर चीनी - १/४ कप
आम का पल्प - १ कप
काजू या बादाम - ४
पिस्ता - ५-६
इलाइची - २

विधि -

दही को किसी मोटे कपड़े में डाल कर, बांध कर लटका दीजिए, दही का सारी पानी निकल जाए और दही एक दम गाड़ा हो जाए, तब उसे कपड़े से निकाल कर प्याले में डालिए। काजू या बादाम को छोटे बारीक पतले टुकड़े में काट लीजिए, इलाइची छील कर कूट लीजिए और पिस्ते भी बारीक काट लीजिए।

बांधे हुए दही में पाउडर चीनी, आम का पल्प, आधे बादाम, पिस्ते और काजू और इलाइची डाल कर मिला दीजिए, आम खन्ड को छोटे प्यालियों में डालिए और पिस्ते, बादाम डालकर सजा दीजिए। आम खन्ड के प्याले फ्रिज में रखकर ठंडा कीजिए, खाना खाने के बाद ठंडा ठंडा आम खन्ड परोसिए और खाइए।

सुझाव:
बांधे हुए दही में, अनन्नास पल्प, लीची पल्प, स्ट्रावेरी पल्प जो आपको पसन्द हो मिलाकर नए स्वाद में श्रीखन्ड बनाइए, परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।