31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को बना कर दें हैल्दी शहद और ओट्स कुकीज

बढ़ते बच्चों को पोषण की जरूरत होती है, लेकिन बच्चे सब्जियां खाने में आना कानी करते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 13 Jun 2018, 4:54 PM IST

honey and oats cookies

honey and oats cookies

बढ़ते बच्चों को पोषण की जरूरत होती है, लेकिन बच्चे सब्जियां खाने में आना कानी करते हैं। ऐसे में उन्हें उनके पसंदीदा चीजों में जरिए न्यूट्रीशियन दिया जा सकता है। आप चाहें तो बच्चों को शहद और ओट्स से बनी कुकीज खिला सकते हैं। ओट्स पाचन को दुरुस्त करने के साथ ही प्रोटीन में भी रिच होता है। बच्चों को यह कुकीज बहुत पसंद आएंगी। यहां पढ़ें हैल्दी शहद और ओट्स कुकीज की रेसिपी -

सामग्री -

मैदा- 1 कप (125 ग्राम)
ओट्स- 1 कप (100 ग्राम)
डार्क चॉकलेट- 75 ग्राम
बटर (मक्खन)- ½ कप (100 ग्राम)
ब्राउन शुगर- ½ कप से ज्यादा (100 ग्राम)
किशमिश- 50 ग्राम
अखरोट- 50 ग्राम
शहद- 70 ग्राम
दालचीनी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
बेकिंग पाउडर- 1 छोटी चम्मच
वनीला एसेन्स

विधि -

शहद और ओट्स की कुकीज बनाने के लिए सबसे पहले चॉकलेट को बारीक काटकर तैयार कर लीजिए। इसके लिए चॉकलेट को चॉपिंग बोर्ड पर रख लीजिए और चाकू से बारीक-बारीक काट लीजिए। अखरोट को भी छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।

बैटर तैयार कीजिए
बैटर तैयार करने के लिए, एक प्याले में बटर और ब्राउन शुगर डाल लीजिए। इन दोनों को अच्छे से फूलने तक फैंट लीजिए। बटर और शुगर के अच्छे से फूलने के बाद, इनमें शहद मिलाकर अच्छे से फैंट लीजिए। इसके बाद, इस मिश्रण में दालचीनी पाउडर डाल दीजिए और फिर से फैंट लीजिए।

एक अलग प्याले में मैदा लीजिए और इसमें बेकिंग पाउडर डालकर इसे छलनी से छान लीजिए। मैदा-बेकिंग पाउडर मिश्रण को फैंटे हुए बैटर में डालकर मिक्स कर लीजिए। बैटर में मैदा को सिर्फ मिलाना है, इसे फैंटना नही है। मैदा मिल जाने के बाद, बैटर में ½ छोटी चम्मच वनीला एसेन्स और ओट्स डालकर भी मिक्स कर लीजिए। फिर, इसमें किशमिश, अखरोट और चॉकलेट डाल दीजिए और सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिलने तक मिक्स कर लीजिए। कुकीज बनाने के लिए बैटर तैयार है।

बैटर से कुकीज बनाइए

एक ट्रे लीजिए और इस पर सिलीकॉन शीट बिछा दीजिए। अब, थोड़ा-थोड़ा बैटर चम्मच से लेते हुए हाथ में गोल कीजिए और ट्रे पर रखते जाइए। गोलो को थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखते जाइए वरना कुकीज़ आकार में बड़ी हो जाएंगी और आपस में मिलकर अपना आकार खराब कर लेंगी। सभी कुकीज़ को इसी प्रकार बनाकर ट्रे पर लगा लीजिए।

कुकीज बेक कीजिए

ओवन को 170 डिग्री सेन्टीग्रेड पर प्रीहीट कर लीजिए। ओवन के प्रीहीट होने के बाद, ट्रे को बीच वाली रैक पर रख दीजिए और ओवन को 170 डिग्री सेन्टीग्रेड पर ही 10 मिनिट के लिए सैट कर दीजिए। इसके बाद, कुकीज चैक कर लीजिए और कुकीज ब्राउन न हुई हो, तो फिर से 2 मिनिट और बेक कर लीजिए। इसके बाद, कुकीज देखिए, कुकीज ब्राउन दिख रही है, ये बेक होकर तैयार हो गई हैं। कुकीज को बेक होने में कुल 12 मिनिट लगे है। एक-एक कुकीज को रैक पर रखकर ठंडा कर लीजिए।

स्वाद से भरपूर शहद और ओट्स की कुकीज बनकर तैयार है। कुकीज को ठंडा होने के बाद किसी एअर-टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिए और पूरे 8 से 10 दिनों तक इनके अनूठे स्वाद का लुत्फ उठाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।