4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेहमानों को भी खिलाएं दलिए की बर्फी

आमतौर पर दलिया मरीजों को खिलाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि दलिए की टेस्टी बर्फी भी बनाई जा सकती है।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Feb 11, 2018

daliya barfi

daliya barfi

आमतौर पर दलिया मरीजों को खिलाया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि दलिए की टेस्टी बर्फी भी बनाई जा सकती है। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है और इसे किस भी त्योहार पर बनाया जा सकता है। यहां पढ़ें दलिए की बर्फी की रेसिपी -

सामग्री -

गेहूं का दलिया - 100 ग्राम (आधा कप)
दूध - 300 ग्राम (1 1/2 कप)
घी - 100 ग्राम (आधा कप)
मावा - 200 (एक कप)
चीनी - 200 (एक कप) पिसी हुई
काजू - 15-20 (6-7 टुकड़े करते हुए काट लीजिए)
चिरोंजी - एक टेबल स्पून
छोटी इलाइची - 6-7
पिस्ते - 10-12 (बारीक कतर लीजिए)

विधि -

दलिया को थाली में निकालिए और फटक बीन कर साफ कर लीजिए। कढ़ाई में २ छोटी चम्मच घी डालिये और दलिया को बिलकुल हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए। दलिया को दूध में डाल कर उबाल लीजिए। (कुकर में दूध और दलिया डाल कर एक सीटी लगा लीजिए)

कढ़ाई में एक टेबल स्पून घी डालिए, दलिया डालिए और भूनिए, एक टेबल स्पून घी और डाल कर दलिया को गुलाबी होने तक भून लीजिए।

मावा को अलग से हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिए, अब मावा में चीनी मिलाकर चीनी के पिघलने तक अच्छी तरह भून लीजिए। भुने हुए मावा चीनी में भुना हुआ दलिया, कतरे हुए काजू और चिरोंजी मिलाकर २-३ मिनिट चमचे से लगातार चलाते हुए भूनिए। आग बन्द कर दीजिए और मिश्रण में इलाइची पाउडर भी मिला दीजिए।

किसी ट्रे या थाली में थोड़ा सा घी चुपड़िए। मिश्रण को थाली में डाल कर एक सा करिए। ऊपर से बारीक कटे हुए पिस्ता डाल कर कलछी या चमचे हल्का सा दबा दीजिए। १ घंटे में ये बर्फी जमकर तैयार हो जाएगी। अब आप चाकू की सहायता से अपने मन पसन्द आकार के बर्फी के टुकड़े काट लीजिए।

दलिया की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है। बर्फी को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रखिए। आप ये दलिया बर्फी १० दिन तक फ्रिज में रख कर खा सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।